{"_id":"5bbfb314bdec22500a143750","slug":"153928985019-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में महिला गैंग ने गले से चेन उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो में महिला गैंग ने गले से चेन उड़ाया
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऑटो में महिला गैंग ने गले से उड़ाई सोने की चेन
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में चोर गिरोह के बाद अब महिला गैंग भी सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को पिंजौर से मनीमाजरा जा रही एक महिला के गले से ऑटो में बैठीं तीन महिलाओं और दो युवतियों ने सोने की चेन उड़ा ली। वारदात का पता महिला को उस समय चला जब वह ऑटो से उतरने लगी। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। मीरा देवी पत्नी राजेश कुमार निवासी ग्रीन बैली धर्मपुरा कालोनी पिंजौर ने बताया कि वह वीरवार को पिंजौर से ऑटो में बैठकर मनीमाजरा जा रही थी, जब ऑटो बीड़ घग्गर में रुका तो उसमें 3 औरत व 2 लड़कियां बैठ गईं। जब ऑटो पुराना पंचकूला पहुंचा तो उनमें से एक दस बारह साल की लड़की ने बुरी तरह से पैर को कुचलना शुरू कर दिया। जब वह उस लड़की को हटाने लगीं तो वह उनके ऊपर एक साथ झूम गई। उनमें से एक औरत ने गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन तोड़ दी। इसके बाद वह माजरी चौक पर उतर गईं। जब ऑटो मनीमाजरा के लिए मुड़ा तो गले की तरफ देखा। गले में सोने की चेन नहीं थी। उन्होंने ऑटो चालक को बताया कि सोने की चेन उक्त महिलाएं ले गई हैं, जिसके बाद वह उनका पीछा करते हुए जीरकपुर तक गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।