{"_id":"5b52438b4f1c1b6e118b4c99","slug":"15321178951115-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-15 के पार्क की क्यारी में मिला भ्रूण, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर-15 के पार्क की क्यारी में मिला भ्रूण, मामला दर्ज
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 के पार्क में मिला भ्रूण, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित एक पार्क में 5-6 महीने का भ्रूण छोड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि एक महिला पार्क में पुदीना तोड़ने आई थी। इसी दौरान उसने देखा कि पार्क की एक क्यारी में नवजात भ्रूण पड़ा है। इस मामले की उन्होंने तत्काल पार्क में फड़ी लगाने वाले को जानकारी दी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के नजदीक सेक्टर-15/16 की डिवाईडिंग रोड पर बने इस पार्क में रोजाना सुबह के वक्त सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। लेकिन, इस पार्क में भ्रूण मिलने से आसपास के लोगों में भी इस बात की चर्चा है कि आखिरकार भ्रूण फेंकने वाली महिला कौन है। वहीं, पार्क में मिला भ्रूण लड़के का बताया जा रहा है।