फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   संदिग्ध मौत, हादसा या कुछ और

संदिग्ध मौत, हादसा या कुछ और

Wed, 16 May 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध मौत, हादसा या कुछ और
संदिग्ध मौत, हादसा या कुछ और....
विज्ञापन

मोबाइल ढूंढने के चक्कर में किशोर की मौत की आशंका
- दिहाड़ी करने वाला नहीं लौटा पहाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। देर रात अपने घर से शौच के लिए गया 15 वर्षीय किशोर जब घर नहीं लौटा तो सुबह परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले की पड़ताल के दौरान पुलिस ने सेक्टर-28 में झाड़ियों के पास बने एक गड्ढे से किशोर का शव संदिग्ध हालत में मिला। आशंका जताई जा रही है कि रात के वक्त मोबाइल गड्ढे में गिरने के बाद उसे वापस हासिल करने की जद्दोजहद में युवक का सिर अंदर फंस गया और वह बाहर नहीं निकल सका। लेकिन, किशोर के शव को देखकर मौत के पीछे हत्या की आशंका से भी पूरी तरह इंकार नहीं किया जा सकता है।
सेक्टर-28 में निर्माणाधीन इमारत में चौकीदार के तौर पर काम करने वाला नारद अपने बेटे पहाड़ी और पत्नी के साथ रहता है। सोमवार रात करीब 11.30 बजे पहाड़ी अपने घर से शौच जाने के लिए निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। पहाड़ी खुद भी दिहाड़ी पर काम करता था। पिता नारद ने बताया कि काम करने के बाद लौटने पर थके होने की वजह से बेटे के बाहर जाने के बाद सो गए। लेकिन, सुबह उठने पर देखा तो बेटा घर नहीं पहुंचा। उसकी तलाश करने पर भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो इसकी शिकायत नजदीकी रामगढ़ चौकी में दी।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब 3.30 बजे सेक्टर-28 में झाड़ियों के पास खेल रहे बच्चों ने देखा कि वहां गड्ढे में एक किशोर फंसा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे गड्ढे से बाहर निकाला। गड्ढे से किशोर का मोबाइल भी बरामद हुआ, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल वापस लेने की चक्कर में यह हादसा हुआ है। हालांकि किशोर की हुई मौत से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गड्ढे को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे हाल फिलहाल ही यहां खुदाई की गई थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed