फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   नेपाली मूल के छात्र ने किया सुसाइड, गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में की जमकर तोड़फोड़

नेपाली मूल के छात्र ने किया सुसाइड, गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में की जमकर तोड़फोड़

Wed, 14 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नेपाली मूल के छात्र ने किया सुसाइड, गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में की जमकर तोड़फोड़
नोएडा और रोहतक (अंबाला) के ध्यानार्थ
विज्ञापन


नेपाली मूल के छात्र ने किया सुसाइड, गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में की जमकर तोड़फोड़
- छात्रों ने कॉलेज मैनेजमेंट का फूंका पुतला, चंडीगढ़-देहरादून मार्ग पर पौने घंटे तक लगाया जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

- कॉलेज प्रबंधन पर घटिया खाना देने और फीस के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
- पुलिस ने कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर तोड़फोड़ करने वाले छात्रों पर किया केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
गांव भुरेवाला स्थित एसआरएम कॉलेज में पॉलिटेकिभनक के द्वितीय वर्ष के नेपाली मूल के स्टूडेंट ने हॉस्टल के रूम में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, कॉलेज की कथित लापरवाही से गुस्साए छात्रों ने परिसर में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ कॉलेज मैनेजमेंट का पुतला फूंका और चंडीगढ़-देहरादून मार्ग को पौने घंटे तक जाम करके रखा, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साएं छात्रों पर लाठीचार्ज कर जाम खुलवाया। वहीं, पुलिस ने छात्र का रूम सील कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया। नेपाल से मृतक छात्र के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।
नेपाल का रहने वाला 22 वर्षीय शाहबुल अंसारी डिप्लोमा सिविल ब्रांच का सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था व कॉलेज के हास्टल में ही रहता था। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन उनसे बॉन्ड भरवाता है और घटिया खाना देता है और न ही बाहर खाने के लिए जाने देता है और जो छात्र मरा है, वह गरीब था, जिसे फीस के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की। क्योंकि पिछले वर्ष 10 सितंबर को स्वामी देवीदयाल कॉलेज में भी नेपाली मूल के ही एक छात्र की हॉस्टल से गिरकर मौत हो गई थी, लेकिन आज तक उस मामले में कुछ नहीं हुआ है, ऐसे ही इस मामले को भी दबा दिया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रों को तितर-बितर करने के लिए किया लाठीचार्ज
कॉलेज में छात्र की मौत के बाद छात्रों ने स्टॉफ और कॉलेज की बसों और बिल्डिंग में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज किया और तब जाकर स्थिति को काबू करते हुए जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक छात्र की याद में निकाला कैंडल मार्च
रायपुररानी। एसआरएम कॉलेज में नेपाली मूल के छात्र के सुसाइड करने पर कॉलेज सीएमडी रोशन लाल जिंदल व मैनेजमेंट के सदस्यों ने छात्रों के साथ मिलकर मृतक शाहबुल अंसारी की याद में कैंडल मार्च निकाला, जिसमें पूरे कॉलेज परिसर में सभी छात्रों ने हाथ में कैंडल लेकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा भी की।

सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं, शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर हर पहलू की जांच की जा रही है। प्रभारी ने बताया कि गुस्साए छात्रों को शांत कर कॉलेज प्रबंधन से बातचीत का माध्यम अपनाने पर जोर दिया। जिस पर छात्रों ने सहमति जताते हुए रोड पर लगा जाम खोल दिया। वहीं उग्र छात्रों द्वारा की गई तोड़फोड़ के मामले में भी कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। - सुरेशपाल, थाना प्रभारी, नारायणगढ़।


मृतक की ओर कोई फीस बकाया नहीं थी और छात्रों की ओर से कॉलेज प्रबंधन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। जिंदल ने बताया कि सालों से कई अन्य पड़ोसी देशों के छात्र हमारे कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिसमेें कभी कोई परेशानी नहीं आई, पुलिस प्रशासन से इस प्रकार की हुई अनहोनी की पूरी जांच करवाने की मांग की है। - रोशनलाल जिंदल, कॉलेज सीएमडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed