{"_id":"5a9da0824f1c1ba3378b7414","slug":"15202799148-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
- आरोपी ने बनाई थी युवती की अश्लील विडियो, किया डिलीट
- मोबाइल डाटा रिकवरी के लिए भेजा जाएगा लैब में
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
शराब के नशे में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ निवासी आशीष के तौर पर हुई है इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कैब ड्राइवर कमल का दोस्त था। आशीष पर आरोप है कि उसने होटल में युवती की अश्लील विडियो तैयार कर ली थी, जिससे ब्लैकमेल करता। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एक फरवरी को नयागांव निवासी कमल, एक युवती के साथ सेक्टर-पांच के होटल में करीब 1.35 बजे पहुंचा। उसने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी कमल का दोस्त आशीष भी पहुंचा था, जिस पर युवती की अश्लील विडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे मोबाइल भी बरामद कर लिया है। हालांकि आरोपी ने गिरफ़्तारी से पहले मोबाइल से विडियो डिलीट कर दी थी, जिसे रिकवर करने के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।
रोजाना आती जाती थी आरोपी कैब ड्राइवर के साथ
चंडीगढ़ में एक कंपनी में कार्यरत 19 वर्षीय युवती अपनी ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए कैब से आती-जाती थी। शुरुआत में ही आरोपी युवक ने युवती से यह कहकर दोस्ती बढ़ाई कि अगर घर ड्रॉप करना है तो बार-बार बुकिंग करवाने की बजाय सीधे उसे ही कॉल करें। इसके बाद युवती भी रोजाना आने-जाने के लिए कमल को ही फोन कर देती थी। दोनों के बीच हुई जान-पहचान का फायदा उठाते हुए युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान होटल में आरोपी का एक साथी भी पहुंचा और उसने युवती की विडियो तैयार कर ली। दोनों पर आरोप है कि उसने युवती की विडियो क्लिप भी तैयार कर लिया ताकि ब्लैकमेल कर सके। लेकिन इसकी भनक मिलते ही युवती ने होश में आने पर होटल कर्मियों से मोबाइल फोन दिलवाने को कहा। हालांकि घटना के दिन युवती का मोबाइल बरामद नहीं हो सका था।
विज्ञापन
इस मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने युवती की विडियो तैयार की थी, जिसकी छानबीन की जा रही है।
नुपूर बिश्नोई, एसीपी