फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   नाम पूछने के बहाने घर में दाखिल हुए युवकों ने की महिला से मारपीट

नाम पूछने के बहाने घर में दाखिल हुए युवकों ने की महिला से मारपीट

Tue, 27 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नाम पूछने के बहाने घर में दाखिल हुए युवकों ने की महिला से मारपीट
नाम व पता पूछने के बहाने घर में दाखिल होकर युवकों ने की महिला से मारपीट
विज्ञापन

- महिला के दो दांत टूटे और जबड़े में आई गंभीर चोट
- घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
नाम और पता पूछने के बहाने सेक्टर-12 ए के एक मकान में दाखिल होकर दो युवकों ने एक महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट में महिला के दो दांत भी टूट गए जबकि सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

शाम करीब पांच बजे बाइक सवार दो युवकों ने सेक्टर-12 के एक मकान में रहने वाली महिला प्रेमलता से किसी व्यक्ति का नाम और पता पूछा। महिला ने बताया कि इस नाम को कोई व्यक्ति यहां नहीं रहता, जिस पर एक युवक ने पानी पिलाने को कहा। इसके बाद दोनों युवक महिला के साथ-साथ किचन में पहुंच गए और दरवाजा बंद कर महिला के सिर को दीवार से मारा। इस दौरान महिला के जबड़े में भी गंभीर चोटें आईं और उनके दो दांत भी टूट गए। जब महिला ने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के वक्त घर में महिला के परिवार के अन्य सदस्य भी थे, जिन्होंने गंभीर हालत में महिला को सेक्टर-21 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। सेक्टर-14 थाना के एसएचओ सुखदेव ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है, इसके बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed