फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अमित शाह की बाइक रैली में गए कांग्रेसी कार्यकताओं को पुलिस ने रोका,13 घंटे के बाद उन्हें छोड़ा

अमित शाह की बाइक रैली में गए कांग्रेसी कार्यकताओं को पुलिस ने रोका,13 घंटे के बाद उन्हें छोड़ा

Fri, 16 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह की बाइक रैली में गए कांग्रेसी कार्यकताओं को पुलिस ने रोका,13 घंटे के बाद उन्हें छोड़ा
पिपली में 3 घंटे तक थाने में रोकने के बाद जमानत पर छूटे कांग्रेसी
विज्ञापन

अमित शाह की जींद में आयोजित बाइक रैली का विरोध करने जा रहे थे कांग्रेसी

- तहसीलदार के द्वारा जमानत देकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया
- थाने में ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व पूर्व चेयरमैन जिला परिषद राजेश कोना की अगुवाई में जींद में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली का विरोध करने कालका और पिंजौर से जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पिपली (कुरुक्षेत्र) में रोक लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ने बताया कि पिंजौर और कालका से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जींद के लिए रवाना हुए। सीआईडी की ओर से भेजी रिपोर्ट के आधार पर उनकी कुछ गाड़ियों को पिपली में रोक लिया गया। पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को गाड़ी सहित पिपली थाने ले गई। उन्होंने बताया कि पिपली थाने में उन्हें करीब 3 घंटे तक रोके रखा। उसके बाद तहसीलदार भूपिंद्र द्वारा उन्हें जमानत देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान थाने में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने खूब रोष जताया और नारेबाजी भी की। कोना ने कहा कि पूरे हरियाणा से लाखों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जींद में रैली का विरोध करने पहुंचे थे। इस मौके पर कांग्रेसी वरिष्ठ नेता रघुवंश मल्होत्रा, गणेश कोना, कमलजीत, सोनू, वैसाखी राम, राजू किचा आदि समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed