फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   किडनैपर समझकर बिजनौर पुलिस टीम की कर दी पिटाई

किडनैपर समझकर बिजनौर पुलिस टीम की कर दी पिटाई

Mon, 29 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
किडनैपर समझकर बिजनौर पुलिस टीम की कर दी पिटाई
युवक को पूछताछ के लिए उठाकर जा रही पुलिस को समझा किडनैपर, कर दी पिटाई
विज्ञापन

- बिजनौर से युवक के साथ भागी युवती की तलाश में पंचकूला आई थी यूपी पुलिस
- ग्रामीणों ने दिल्ली नंबर कार के शीशे तोड़े, पंचकूला पुलिस ने पहुंचकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पूछताछ के लिए एक युवक को उठाने आई बिजनौर(यूपी) पुलिस पर ग्रामीणों ने किडनैपर समझकर हमला कर दिया। इस दौरान सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसवालों की पिटाई की और उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलने के बाद चंडीमंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने में ले आई। रात साढ़े 12 बजे तक दोनों पक्ष थाने में ही जुटे थे। पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया था।


असल में मामला एक युवती और युवक के घर से भागने से जुड़ा है। यूपी के धामपुर के पास ग्याली निवासी रवि और अशोक पंचकूला में एक साथ काम करते थे। कुछ दिन पहले रवि नौकरी छोड़कर चला गया था। इसी दौरान उस पर एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पर पुलिस ने बिजनौर में केस दर्ज कर लिया। छानबीन में जुटी पुलिस को पता चला कि रवि अशोक के संपर्क में है। इसलिए पुलिस की टीम बिना वर्दी के दिल्ली नंबर की जाइलो कार लेकर चंडीमंदिर क्रेशर जोन में चूनाभट्टी आ पहुंची। पुलिस ने यहां से अशोक को पकड़ा और गाड़ी में बिठाकर ले गई। इधर, ग्रामीणों में हल्ला मच गया कि अशोक को किडनैपर अगवा करके ले गए हैं। उन्होंने इसकी सूचना कार के नंबर समेत पुलिस को दे दी। रास्ते में नाकाबंदी होते देख बिजनौर पुलिस अशोक को छोड़ने वापस गांव आई तो लोगों ने उस पर हमला कर दिया। बिजनौर के शोरकोट चौकी पुलिस की टीम में एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल अवनीश और सुमित के साथ लेडी कांस्टेबल सोनू और युवती के मामा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed