फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   फिल्म प्रॉड्यूशर बताकर की 2.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

फिल्म प्रॉड्यूशर बताकर की 2.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Wed, 15 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
फिल्म प्रॉड्यूशर बताकर की  2.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
फिल्म प्रोड्यूशर बताकर ठगे 2.52 लाख
विज्ञापन

-70 दिनों तक होटल में रुका आरोपी, नहीं चुकाया बिल
-चेक बाऊंस होने के बाद हुआ शक, ऑडिशन के लिए भी बुलाया था युवतियों को
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
खुद को एक फिल्म प्रोड्यूशर बताकर सेक्टर-तीन के होटल हॉलीडे इन में 70 दिन रहने और बिना बिल चुकाए भाग जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने आप को एक कंपनी सीईओ बताया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
होटल हॉलीडे इन की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुखप्रीत सिंह ने खुद को एक फिल्म प्रोड्यूशर बताते हुए पंचकूला में एक फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम करने की बात कही थी। इस सिलसिले में आरोपी ने कुछ युवतियों के ऑडिशन भी लिए और कुछ फिल्म निर्देशक को भी बुलाने का दावा किया था। लेकिन अचानक ही वह 28 अगस्त को फरार हो गया।
विज्ञापन

होटल के डायरेक्टर (फाइनेंस) विजय शर्मा की ओर से सेक्टर-पांच थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक खुद को एक कंपनी का सीईओ बताने वाला सुखप्रीत सिंह 20 जून को होटल में अपनी बुकिंग करवाई। सुखप्रीत ने करीब दो महीने तक होटल में रहा। लेकिन पेमेंट नहीं किए जाने पर प्रबंधन की ओर से इसकी मांग की गई। दो बार आरोपी ने प्रबंधन की ओर से कहे जाने पर कुछ रुपये अदा भी किए, लेकिन जब होटल का बकाया दो लाख पहुंच गया तो उससे किराया चुकाने को कहा गया। बार-बार आरोपी ने बकाया चुकाने के नाम पर बैंक स्टेंटमेंट, चेक दिखाता रहा, लेकिन बकाया की अदायगी नहीं की। इस बीच आरोपी ने होटल प्रबंधन को एक चेक भी दिया, जो बाऊंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार बार बहाना किए जाने पर 25 अगस्त को रोहित कपूर और जगपाल सिंह ने आरोपी प्रोड्यूशर सुखप्रीत सिंह से साफ तौर पर किराया चुकाने को कहा, लेकिन उसने फिर शाम तक बकाया जमा कराने की बात कहते हुए बात को टाल दिया। आखिरकार 28 अगस्त को सुखप्रीत होटल के किसी भी कर्मी को जानकारी दिए बगैर वहां से चला गया। जब स्टाफ ने होटल के कमरे की छानबीन की तो सभी सामान गायब था। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने फिल्म प्रॉडक्शन के नाम पर कुछ और लेागों से भी रुपये ठग लिए है। पुलिस ने विजय शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज कर, छानबीन शुरू कर दी है।


हिंसा के दौरान भी इसी होटल में रुका था प्रोड्यूशर, पुलिस खंगाल रही है रिकॉर्ड
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा से पहले इसी होटल के बाहर सेक्टर-3 में हजारों की संख्या में डेरा समर्थक इकट्ठा हुए थे। खुद को एक कंपनी का सीईओ और फिल्म प्रॉड्यूशर बताने वाले आरोपी भी कही हिंसा मामले से तो जुड़ा नहीं था। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है। इतनी भीड़भाड़ और हिंसा के दौरान भी आखिरकार होटल को बगैर किराया चुकाए, वह इतने दिनों तक कैसे और क्यों रुका, यह अब भी एक सवाल है। आरोपी ने खुद को दिल्ली का निवासी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed