फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   रेप का आरोपी जसवीर तीन दिन के रिमांड पर

रेप का आरोपी जसवीर तीन दिन के रिमांड पर

Fri, 07 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
रेप का आरोपी जसवीर तीन दिन के रिमांड पर
रोहतक सहित अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

पंचकूला जसवीर पर लगे ठगी के आरोप की खबर में बॉक्स लगा सकते हैं

रेप का आरोपी जसवीर तीन दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
महिला से रेप मामले के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को वीरवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस, आरोपी से आपत्तिजनक वीडियो हासिल करेगी, जिसके नाम पर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया। महिला के मुताबिक आरोपी ने उसे क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर धमकाया था। इसके बाद ज्वेलरी चेक कराने के लिए सेक्टर-21 के एक रेस्ट हाउस में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ होने की वजह से वह बेहोश हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक हालत में महिला की विडियो भी तैयार की थी, जिसे वायरल करने की धमकियां देकर वह ब्लैकमेल करता रहा। सेक्टर-पांच थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

बता दें कि बुधवार को एक महिला ने महिला पुलिस को शिकायत दी है कि खुद को क्राइम ब्रांच में तैनात होने का हवाला देकर जसवीर ने उसके साथ कई बार दुराचार किया। नाडा साहिब निवासी जसवीर सिंह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed