{"_id":"598daa174f1c1bff7d8b46da","slug":"12-years-old-rape-survivor-pregnant-at-jalandhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"5 महीने की गर्भवती निकली 12 साल की बच्ची, डॉक्टरी जांच में पता चला एक सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 महीने की गर्भवती निकली 12 साल की बच्ची, डॉक्टरी जांच में पता चला एक सच
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
child rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 साल की बच्ची के बाद 12 साल की बच्ची के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। डॉक्टर से जांच कराई तो मां बाप को एक खौफनाक सच का पता चला। घटना पंजाब के जालंधर की है। परागपुर स्थित एक गांव की 12 साल की बच्ची के गर्भवती होने की बात ने सनसनी फैला रखी है।
बच्ची करीब 5 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। रेप करने वाला 47 साल का सुदर्शन साही घर में किराए पर रहता है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सिविल अस्पताल से लड़की का मेडिकल करवाया गया है।

उम्र की जांच के लिए गठित होगा बोर्ड
बच्ची के साथ दुराचार किया
मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाली युवक सुदर्शन करीब दो-तीन महीने से उसके साथ रेप करता आ रहा था। हाल ही में बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए। वहां पता चला कि बच्ची गर्भवती है। यह सुनकर मां बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई।
उसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। मां बाप ने बच्ची की उम्र 12 साल बताई है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उसकी उम्र का कोई दस्तावेज नहीं है। ऐसे में उम्र का सही पता लगाने के लिए भी एक मेडिकल बोर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। डॉ. गुरमीत कौर का कहना है कि गर्भपात का समय निकल चुका है।