फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 years imprisonment to haryana DSP

हरियाणा के डीएसपी समेत दो को 12 साल की कैद

Thu, 05 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 05 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
12 years imprisonment to haryana DSP

कोकीन तस्करी के मामले में बुधवार को जिला अदालत ने हरियाणा पुलिस के रिटायर डीएसपी गुरदर्शन सिंह सोढी व फेज-3बी2 निवासी दारा सिंह नाम के व्यक्ति को दोषी ठहराया है। दोनों को अदालत ने 12 साल कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


दोषियों में प्रत्येक को 1.20 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न चुकाने की स्थिति में एक -एक  साल और जेल में बिताना होगा। जबकि मामले में नामजद दो लोगों जोगिंदर सिंह व मनोहर सिंह को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। यह फैसला अतिरिक्त सेशन जज पीपी सिंह की अदालत ने सुनाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 28 अगस्त 2008 को दोपहर के समय नारकोटिक सेल के थानेदार सरबजीत सिंह ने बस स्टैंड सोहाना के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी एक व्यक्ति मारुति कार में जीरक पुर वाली साइड से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस ने नाके पर कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने कार को भगाने की कोशिश की। इसी बीच पुलिस ने कार को काबू कर लिया और जब कार की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के नीचे से एक लिफाफा मिला। लिफाफे पर कोबरा 999 लिखा हुआ था।


लिफाफे में एक किलो 230 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी। पुलिस ने गुरदर्शन सिंह व दारा सिंह को गिरफ्तार किया था। फिर दारा सिंह के बयानों पर पुलिस ने जोगिंदर सिंह व मनमोहन सिंह को 30 अगस्त को गिरफ्तार किया था। जो कि अदालत से बरी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed