फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The husband beat his wife to death with a stick.

Nainital News: पति ने लाठी से पीटकर पत्नी को मार डाला

Mon, 24 Aug 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 24 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The husband beat his wife to death with a stick.
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के तल्ला ओखलकांडा में शुक्रवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद गुस्साए पति ने लाठी से पीटकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति अपने बच्चों को धमकाकर मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। घटना की सूचना खनस्यूं पुलिस को शनिवार शाम पांच बजे मिली। सूचना के बाद भीमताल सीओ फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि शनिवार शाम 5.30 बजे खनस्यूं पुलिस को सूचना मिली थी की ओखलकांडा निवासी भीम सिंह पुत्र नारायण सिंह ने अपनी पत्नी डिक्री देवी (28) की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो डिक्री देवी का शव घर के अंदर पड़ा था। सीओ के अनुसार मृतका के दस साल के बेटे ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात पापा और मम्मी के बीच कहासुनी हुई थी। बताया कि शनिवार की सुबह आरोपी उसे धमकाकर और घटना की जानकारी किसी को न देने की बात कहकर भाग गया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतका के पिता गुमान सिंह ने खनस्यूं थाने में आरोपी भीम सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। साथ ही शव हल्द्वानी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ ने बताया कि आरोपी घर में रहकर ही बकरी चराने का काम करता था। आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चार मासूमों के सिर से उठा मां का साया
पतलोट(नैनीताल)। तल्ला ओखलकांडा में शुक्रवार की रात पिता की बेरहमी के चलते चार मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया। मां की मौत के बाद से चारों मासूमों की परवरिश को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद से ग्रामीण भी सहमे हैं। ग्रामीण रविवार को आरोपी भीम सिंह को कोसते हुए नजर आए। मृतका अपने पीछे दो बेटों और दो बेटियों को रोता हुआ छोड़ गई है। सबसे बड़ा बेटा दस साल का और सबसे छोटी दो साल की है।
-

मां के उठने का इंतजार करते रहे मासूम
पतलोट(नैनीताल)। पति- पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ जाएगा, किसी को अंदाजा तक नहीं था। घटना के अगले दिन शनिवार की सुबह चार मासूमों ने सोचा कि उनकी मां डिक्री देवी सोई हुई है। इसके चलते उन्होंने नहीं उठाया। दोपहर बाद भी जब डिक्री देवी के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो बच्चे रोने लगे। ग्रामीणों को जब भीम सिंह और डिक्री देवी नहीं दिखाई दिए तो पड़ोसियों ने उनके बड़े बेटे से जानकारी ली। बेटे से घटना बताई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कमरे में पड़ी डिक्री देवी को देख सहम गए। लोगों ने घटना की सूचना शनिवार शाम पांच बजे खनस्यूं पुलिस को दी।
-
नशे में पत्नी के साथ करता था मारपीट
तल्ला ओखलकांडा के पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश बोहरा ने बताया कि आरोपी भीम सिंह पूर्व में भी अपनी पत्नी के साथ नशे में मारपीट करता था। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार उसको समझाया था और उसने लिखित रूप से माफीनामा भी दिया गया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी वह नहीं संभला और उसने शुक्रवार की रात अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर उसे लाठी डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि मासूमों के पालन-पोषण के साथ उनकी शिक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।


----
बकरी पालन और मजदूरी करता था आरोपी
आरोपी भीम सिंह गांव में रहकर ही बकरी पालन और मजदूरी कर खर्चा चलाता था। ग्रामीणों के अनुसार भीम सिंह शराब का आदी था और शराब पीकर ही उसका पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed