{"_id":"6a8b4b84cf27d68ed70bb210","slug":"fir-against-husband-and-five-others-for-dowry-death-jpnagar-news-c-275-1-smbd1033-139398-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायतरीन। बहजोई पुलिस ने दहेज के लिए एक महिला की हत्या के आरोप में उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई महिला के पिता की तहरीर पर की गई है। आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला को जबरन जहरीला पदार्थ दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
राजपुर निवासी नेम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ज्योति की शादी तीन साल पहले मुरादाबाद के सोनू से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज को लेकर ज्योति को प्रताड़ित करते थे। एक अगस्त को ससुराल के परिजनों ने ज्योति को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ दे दिया। हालत बिगड़ने पर वे उसे मायके में छोड़कर भाग गए। ज्योति को बहजोई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच अगस्त की सुबह नौ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नेम सिंह ने पहले कोतवाली प्रभारी को तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुरादाबाद के उधईया नवैनी निवासी सोनू, कल्लू, मीरा, सुमन और पान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।