फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 Gangsters Arrested by Police after Encounter in Sonipat Village Kumaspur

सोनीपत: मुठभेड़ में 50-50 हजार के 5 इनामी समेत 11 बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही घायल

Fri, 09 Nov 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Fri, 09 Nov 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
11 Gangsters Arrested by Police after Encounter in Sonipat Village Kumaspur
बदमाश गिरफ्तार
खेतों में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50-50 हजार के पांच इनामी समेत 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश और एक सिपाही घायल हो गए। गिरोह का सरगना कृष्ण उर्फ गाठा के पैर में गंभीर चोट लगी है। तीनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोनीपत के गांव कुमासपुर की पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से कारबाइन व रायफल समेत 10 हथियार व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। दो गाड़ियां व 10.23 लाख रुपये की नकदी मिली है।  बदमाशों की गिरफ्तारी से कई बड़ी वारदात सुलझने का दावा किया जा रहा है। पुलिस को शक है कि रोहतक में 35 लाख की लूट की वारदात को भी इन्हीं बदमाशों ने अंजाम दिया है। एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि सीआईए-2 स्टाफ प्रभारी अजय धनखड़ बुधवार रात करीब 11 बजे बहालगढ़ के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ हथियारबंद बदमाश गांव कुमासपुर के पास लूट की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया। बदमाश गांव कुमासपुर के खेतों की तरफ भाग गए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग के दौरान छर्रा हाथ में लगने से सिपाही अमित घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसी बीच एक अन्य बदमाश भागते हुए गिर कर घायल हो गया। पुलिस ने मौके से सभी 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने सीआईए-2 की टीम को प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देने की घोषणा के साथ ही पदोन्नति की सिफारिश करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बदमाशों की हुई गिरफ्तारी

11 Gangsters Arrested by Police after Encounter in Sonipat Village Kumaspur
बदमाश गिरफ्तार
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गांव आहुलाना निवासी कृष्ण उर्फ गाठा, गांव मदीना निवासी पवन उर्फ पौना व नीटू उर्फ सीटा, गांव नाहरी निवासी दिनेश उर्फ पहलवान, जागसी निवासी महिपाल उर्फ माल्हा, रोहतक के बलियाना निवासी रविंद्र उर्फ बोरी, हरसाना कलां निवासी अमित उर्फ मोटा, हिसार के बूढ़ा खेड़ा निवासी प्रमोद उर्फ पम्मी, दिल्ली के नांगलोई निवासी सुनील पूनिया, मूलरूप से जींद के अलेवा फिलहाल हिसार के सूर्यनगर निवासी रविंद्र उर्फ गोलू, रोहतक के गढ़ी सांपला निवासी पवन के रूप में हुई है।

इन हथियारों को किया बरामद
बदमाशों के कब्जे से एक कारबाइन व नौ कारतूस, एक रायफल डबल मैगजीन  व 13 कारतूस, डोगा गन व 8 कारतूस और दो खोल, पिस्तौल 9 एमएम व 8 कारतूस, पिस्तौल 32 बोर व 5 कारतूस, पिस्तौल व 6 कारतूस, रिवाल्वर व 24 कारतूस, दो तमंचे व कारतूस तथा दो खोल, 2 रिवाल्वर 32 बोर व 8 कारतूस तथा चार खोल बरामद किए। आरोपियों से 10.23 लाख की नकदी और लूटी गई फॉरच्यूनर व करेटा गाड़ी मिली है। आरोपियों ने लूटपाट की तीन दर्जन वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है।

इन बदमाशों पर है 50-50 हजार का इनाम      
कृष्ण उर्फ गाठा, पवन उर्फ पौना, नीटू उर्फ सीटा, सुनील उर्फ पूनिया व महिपाल उर्फ माल्हा पर सोनीपत, रोहतक व दिल्ली पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। कृष्ण, पवन व नीटू पर सोनीपत, सुनील पर दिल्ली व महिपाल पर रोहतक पुलिस ने इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed