फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1 dead & 6 injured after roof of an under construction Gurudwara collapsed

हरियाणा: गुरुद्वारे की छत गिरी, 1 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Mon, 12 Jun 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Jun 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
1 dead & 6 injured after roof of an under construction Gurudwara collapsed
गुरुद्वारे की छत गिरी
जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही का पुराना दो मंजिला भवन एक साथ धंस गया। इससे पूरा गुरुद्वारा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि सेवादार और दो बच्चों समेत करीब आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मलबे में करीब चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। गुरुद्वारा धंसने से आसपास की करीब आधा दर्जन दुकान और एक निजी स्कूल की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे का कारण पुराने भवन के अंदर चल रहा निर्माण कार्य बताया जा रहा है। एक्सपर्ट ने बिल्डिंग के धंसने का कारण ओवरवेट बताया है। गुरुद्वारे में रातभर बचाव कार्य चलता रहा। 
विज्ञापन


हादसा सोमवार दोपहर बाद करीब 4:25 बजे हुआ। गुरुद्वारा पहली पातशाही के पुराने भवन में निर्माण चल रहा था। इसी दौरान भवन का एक हिस्सा धंस गया। कुछ ही मिनटों में दो मंजिला गुरुद्वारा धंस गया। गुरुद्वारे का गुबंद भी गिर गया। गुरुद्वारे के भवन के धंसते ही आसपास के बाजार और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे और एसपी राहुल शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सिख समुदाय के लोगों प्रशासनिक अमले के साथ बचाव कार्य शुरू किया। इसकी जानकारी लगते ही सीपीएस बख्शीश सिंह, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी, करनाल एसपी जेएस रंधावा समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed