फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1.28 million Robbery to Toyota personnel

टोयोटा कर्मियों को गोलियां मार 1.28 लाख लूटकर फरार

Wed, 12 Mar 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 12 Mar 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
1.28 million Robbery to Toyota personnel

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में मंगलवार दोपहर बाद पायनियर टोयोटा के दो कर्मचारियों पर इटियोस सवार लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग की और 1.28 लाख नगद और 18 लाख का ड्राफ्ट लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


यह घटना शोरूम से 200 मीटर दूर ‘निसान’ एजेंसी के सामने हुई। पहले से घात लगाए बैठे लुटेरों ने छह राउंड फायरिंग की, जिसमें दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। यह वारदात सेक्टर 19 पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई।

इसके बावजूद 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, पुलिस को आशंका है कि इस घटना के पीछे एजेंसी के किसी पूर्व कर्मी का हाथ हो सकता है।

पायनियर टोयोटा शोरूम के कैशियर राजपुरा निवासी दीपक अपने सहकर्मी हिमाचल निवासी प्रदीप के साथ दोपहर बाद करीब 4.27 बजे टेस्ट ड्राइव कार लिवा में सेक्टर-11 स्थित आईसीआईसीआई बैंक जाने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास एक बैग में 1.28 लाख रुपये नगद और 18 लाख का ड्राफ्ट था। शोरूम से महज 200 मीटर की दूरी पर उनकी गाड़ी जैसे ही निसान की एजेंसी से बायीं ओर मुड़ी, वहीं मौजूद इटियोस कार सवार युवकों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की।

चालक खो बैठा संतुलन :
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में एक युवक नकाबपोश था जबकि दूसरे ने टोपी पहन रखी थी। इन लुटेरों ने टोयोटा कर्मियों को पिस्टल के बल पर रोकने की कोशिश की।

अचानक यह सब देखकर चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी सामने के पार्क की बाउंड्री से टकराकर रुक गई। इसी बीच इटियोस कार से दो लुटेरे निकले और फायरिंग शुरू कर दी।

इनमें कैशियर दीपक को तीन गोलियां लगीं, जबकि प्रदीप को भी गोली लगी है। दोनों के जख्मी होने के बाद लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए।

जख्मी हालत में दीपक ने ही अपने एक साथी को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद सीआईए स्टाफ और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मौके से सबूत इकट्ठा किए।

डीसीपी अश्विन शेणवी ने बताया कि इस मामले की छानबीन के लिए फॉरेंसिक, सीआईए सहित कई टीमों का गठन किया गया है।

पंचकूला सिटी के एसीपी जगतार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने टोयोटा कर्मियों पर पांच-छह गोलियां दागी और बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।


टोयोटा के मैनेजर संजय कौशिक, पायनियर के अनुसार दोनों कर्मी शाम 4.24 बजे कैश और ड्राफ्ट बैंक में जमा कराने के लिए निकले। एहतियात के तौर पर रोजाना कर्मी और कार भी बदली जाती है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed