फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Craze of Air Force Heritage Center, 751 people arrived on Sunday

Chandigarh News: वायु सेना के विरासत केंद्र का क्रेज, रविवार को पहुंचे 751 लोग

Mon, 15 May 2023 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Craze of Air Force Heritage Center, 751 people arrived on Sunday
चंडीगढ़। सेक्टर-18 में बनाए गए वायु सेना के पहले विरासत केंद्र को देखने के लिए शहर के लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। रविवार को 751 लोगों ने विरासत केंद्र का दौरा किया। लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि लोगों ने सुबह ही सिम्युलेटर की एडवांस में बुक करा ली थी। इसकी वजह से दोपहर में पहुंचे लोगों को मंगलवार की बुकिंग मिली। शनिवार को भी 558 लोग केंद्र पहुंचे थे। पर्यटन विभाग की तरफ से बताया गया कि पिछले छह दिनों में करीब 1800 लोगों ने केंद्र का दौरा किया है। विरासत केंद्र को देखने के लिए जो भी लोग पहुंच रहे हैं, उन्हें वायुसेना व पर्यटन विभाग के कर्मचारियों द्वारा गाइड किया जा रहा है और उन्हें केंद्र में मौजूद एक-एक चीज के बारे में जानकारी दी जा रही है। रविवार को काफी संख्या में लोग केंद्र को देखने पहुंचे, जिसकी वजह से लाइन लग गई थी। परिजन अपने बच्चों को लेकर केंद्र पहुंच रहे हैं, ताकि बच्चों को सेना के शौर्य के बारे में जानकारी दी जा सके। बता दें कि आठ मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेक्टर-18 में बनाए गए वायु सेना के पहले विरासत केंद्र का उद्घाटन किया था। उसके बाद मंगलवार से केंद्र को लोगों के लिए खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed