फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crash between car and bike, 3 injured

बनूड़-जीरकपुर हाईवे पर भ्ायानक हादसा, 3 गंभीर

Tue, 12 Aug 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़(डेराबस्सी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़(डेराबस्सी) Updated Tue, 12 Aug 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
crash between car and bike, 3 injured

बनूड़-जीरकपुर नेशनल हाईवे पर कार और मोटर साइकिल के बीच घटी घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिनमें मोटरसाइकिल चालक की हालत गंभीर है। घटना में कार और मोटरसाइकिल कई पलटियां खाने के बाद खेतों में जा गिरे। घटना सोमवार शाम छह बजे की है।

विज्ञापन


बताते हैं कार और मोटरसाइकिल जीरकपुर से बनूड़ की तरफ आ रहे थीं। इसी बीच बस्सी इस्सा खां के पास सीएच 20टी 4603 नंबर वाली आई-20 कार मोटरसाइकिल पीबी 65यू-0171 के पीछे से चढ़ गई। टक्कर काफी जबर्दस्त थी। दोनों वाहन पलटते हुए सड़क से नीचे उतरते हुए पानी से भरे खेतों में जा गिरे। कार कई पलटी खाने के बाद उलट  गई। कार सवार उसमें दब गए।
विज्ञापन


गांव निवासियों और राहगीरों ने कार और मोटरसाइकिल के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को ज्ञान सागर अस्पताल में पहुंचाया। कार चालक डॉ. संदीप जैसवाल ज्ञान सागर अस्पताल में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घर से अस्पताल  जा रहे थे। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। मोटरसाइकिल चालक थाना बनूड़ के गांव राजों माजरा का संदीप कुमार शर्मा (17) पुत्र पूरन शर्मा था। वह जीरकपुर से घर आ रहा था। बनूड़ पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed