फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cotton crop devastated from white fly, farmers suicide

'सफेद मक्खियों' ने निगली 2 किसानों की जान

Thu, 10 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 10 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
 cotton crop devastated from white fly, farmers suicide

पंजाब के बठिंडा में सफेद मक्खी के हमले से कपास की फसल तबाह होने से दुखी गांव बुर्ज महमा के किसान चरणजीत सिंह ने बुधवार को स्प्रे पीकर खुदकुशी कर ली। वहीं गांव सेंखू के किसान तेजा सिंह की सदमे से मौत हो गई।

विज्ञापन


चरणजीत के भाई गुरचरण सिंह ने बताया कि उसका भाई चरणजीत सिंह अविवाहित था। उसके पास दो एकड़ अपनी जमीन थी और पांच एकड़ ठेके पर ली थी। इस सात एकड़ उसने कपास की फसल बोई थी। सफेद मक्खी के हमले से चरणजीत सिंह की पूरी फसल खराब हो गई। चरणजीत पर सात लाख रुपये कर्ज भी था। फसल तबाह होने से वह परेशान रहने लगा। तनाव में आकर बुधवार की सुबह उसने खेतों में कीटनाशक पीकर जान दे दी।
विज्ञापन


दूसरे मामले में जिले के गांव सेंखू के किसान तेजा सिंह की फसल के बर्बाद होने के सदमे से खेत में ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार के साथ दुख बांटने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के उपाध्यक्ष रामकरण सिंह रामां ने बताया कि तेजा सिंह के पास चार एकड़ जमीन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन पर उसने ग्वारे की फसल बोई थी। सफेद मक्खी के हमले से पूरी फसल बर्बाद हो गई थी। इससे वह कई दिन से तनाव में था। किसान नेताओं ने प्रदेश सरकार से तेजा सिंह के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।


हरबंस सिंह, किसान नेता ने बताया कि सरकार की शह पर नकली बीज और स्प्रे बिकने से इस बार कपास की फसल पर सफेद मक्खी का हमला ज्यादा बढ़ा है। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं। चरणजीत के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed