फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corporation will buy two vehicles for sterilization of dogs

कुत्तों की नसबंदी के लिए निगम खरीदेगा दो गाड़ियां

Tue, 29 Mar 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corporation will buy two vehicles for sterilization of dogs
चंडीगढ़। नगर निगम शहर में लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए 25 लाख रुपये से दो गाड़ियां खरीदने जा रहा है। मेयर सरबजीत कौर की अध्यक्षता में सोमवार को नगर निगम में आयोजित हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मेयर ने कहा कि लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर यह निर्णय लेना जरूरी है। वहीं, बिजली बचाने के लिए अधिकारियों को अधिक से अधिक सौर संयंत्र लगाने और उनका प्रयोग करने को कहा गया।
विज्ञापन

बैठक में 19.12 लाख रुपये से सेक्टर-17 में स्टोर्म वाटर ड्रेन सिस्टम को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। 6.82 लाख रुपये सेक्टर-23 में विकास कार्यों की अनुमति दी गई। सेक्टर 24 में दो जगह 4.74 लाख रुपये से हाई इलेक्ट्रिक पोल व स्टील ट्यूबलर पोल लगाने की सहमति बनी। 14.83 लाख रुपये से अलग-अलग जगह लाइटिंग की व्यवस्था करने का प्रस्ताव पास हुआ। सेक्टर 20ए, बी, सी व डी में 40 वाट की एलईडी लगाने के लिए 22.76 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। कमेटी ने सेक्टर-17 स्थित सर्कस ग्राउंड में मध्य प्रदेश सिल्क फेडरेशन को शुल्क में छूट देने का प्रस्ताव पास किया। इस मौके पर आयुक्त आनिंदिता मित्रा, कमेटी के सदस्य महेश इंदर सिंह सिद्धू, सौरभ जोशी, जसबीर सिंह, गुरबख्श रावत, तरुणा मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed