फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Punjab News in Hindi: Covid-19 in Punjab, Coronavirus outbreak in Punjab

पंजाब में कोरोना से 33वीं मौत, एक दिन में 37 पॉजिटिव मिले तो 28 हुए ठीक, कुल 1914 संक्रमित

Wed, 13 May 2020 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 May 2020 01:47 AM IST
सार

  • लुधियाना में आरपीएफ के 14 जवान आए हुए संक्रमित
  • अमृतसर में एक साथ 25 श्रद्धालुओं ने कोरोना को हराया

विज्ञापन
Coronavirus in Punjab News in Hindi: Covid-19 in Punjab, Coronavirus outbreak in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

लुधियाना में 14 आरपीएफ जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के अलावा जालंधर में 9 और फतेहगढ़ साहिब में 8 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही पंजाब में 24 घंटे में 37 केसों की पुष्टि हुई है। अब राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1914 तक पहुंच गई है। वहीं, अमृतसर में 39 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। यह राज्य में महामारी से 33वीं मौत है। 

विज्ञापन

 
अमृतसर के श्री गुरुनानक देव अस्पताल में मंगलवार को दम तोड़ने वाला व्यक्ति नत्थी स्वामी बाग रामानंद का रहने वाला था। उसे एचआईवी और टीबी की बीमारी भी थी। उसे चार मई को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया था। वह अमृतसर में अकेला ही रहता था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह पड़ताल की जा रही है कि वह किस राज्य से संबंधित है। इस मौत के बाद अमृतसर में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 43,999 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 39060 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल 3025 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 1711 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और एक वेंटिलेटर पर है। इस बीच, 28 और मरीजों के ठीक हो जाने के साथ ही कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी 196 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना पीड़ितों के जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में 297, जालंधर में 197, तरनतारन में 158, लुधियाना में 143, गुरदासपुर में 122, नवांशहर में 103, मोहाली में 102, पटियाला में 99, होशियारपुर में 91, संगरूर में 88, मुक्तसर में 65, मोगा में 59, रोपड़ में 56, फतेहगढ़ साहिब में 55, फरीदकोट में 46, फिरोजपुर में 44, फाजिल्का में 41, बठिंडा में 40, मानसा में 32, पठानकोट में 29, कपूरथला में 26 और बरनाला में 21 केस सामने आ चुके हैं।

जालंधर में पांच माह के बच्चे सहित नौ संक्रमित

जालंधर में मंगलवार को कोरोना के नौ नए मामले सामने आए। इन नए मामलों में पांच महीने का बच्चा और 16 साल की लड़की भी शामिल है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 197 तक पहुंच गई है। पॉजिटिव मरीजों में आठ न्यू गोबिंद नगर और एक मरीज रस्ता मोहल्ला का रहने वाला है। काजी व रस्ता मोहल्ला हॉटस्पॉट बन चुके हैं और लगातार यहां से मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं अब गोबिंद नगर इंडस्ट्रियल एरिया भी कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। मंगलवार को इस इलाके से आठ संक्रमित मिले।  

अमृतसर: कैदी अस्पताल से भागा, रिपोर्ट निगेटिव
छह मई को चाटीविंड क्षेत्र में पकड़ा गया चोर सोमवार रात को कैदी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उससे पहले उसका कोविड-19 सैंपल जांच के लिए लिया गया था, जिसमें वह निगेटिव पाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कैदी के सैंपल में वायरल लोड बेहद कम था, मसलन ऐसे पॉजिटिव मरीज कुछ ही घंटों में कोरोना को मात दे देते हैं। 

कैदी भी कोरोना मुक्त हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मंगलवार को शहर भर में छापेमारी की। तरनतारन में भी छापे मारे गए, क्योंकि वह तरनतारन का ही रहने वाला है। हालांकि समाचार लिखने तक कैदी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि वार्ड अति सुरक्षित क्षेत्र में आता है तो बाथरूम करने के बहाने वायरस पीड़ित कैदी कैसे भाग गया। 

वहां तैनात पुलिस कर्मचारियों से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। वहीं उसके संपर्क में आए दो जजों की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ मई को जब आरोपी को जेल ले जाया गया था तो उसका कोविड-19 टेस्ट करवाया गया था। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद दोनों ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों, वकीलों, कोर्ट के स्टाफ सहित 28 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था। जजों सहित सभी 28 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

कपूरथला में एक और कोरोना संक्रमित मरीज

स्वास्थ्य विभाग से आई रिपोर्ट में एक और कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। गांव नूरपुर दोनां निवासी व्यक्ति दिल्ली से लौटने के बाद सीधा नवांशहर चला गया था, जहां पर स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लिया था। मंगलवार की सुबह ही वह जालंधर-कपूरथला रोड स्थित पीटीयू क्वारंटीन सेंटर पहुंचा और शाम को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। 

सिविल अस्पताल के आईडीसीपी इंचार्ज डॉ. राजीव भगत ने पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड कपूरथला में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मरीज घर नहीं गया था, इसलिए गांव नूरपुर दोनां को सील नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में आने के बाद उनके संपर्क के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। अब कपूरथला में एक्टिव केस 26 हो गए हैँ। दो मरीज ठीक हो चुके हैं और दो की मौत हो चुकी है।

अमृतसर: घर लौटते श्रद्धालुओं ने किया वाहेगुरु का शुक्राना

श्री गुरु नानक देव अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में 14 दिन तक इलाज के दौरान डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करते हुए संयम व विश्वास के बलबूते तख्त श्री हजूर साहिब से अमृतसर लौटे कोरोना वायरस से पीड़ित श्रद्धालुओं में से 25 ने इस महामारी पर जीत प्राप्त कर ली है। इन श्रद्धालुओं की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद मंगलवार दोपहर इन सभी श्रद्धालुओं को उनके घर रवाना कर दिया गया। 

महामारी से ठीक हुए इन श्रद्धालुओं ने बोले सो निहाल सात श्री अकाल के जैकारे लगा कर जहां वाहेगुरु की का शुक्राना किया, वही अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कोरोना वायरस के पीड़ित मरीजों का हौसला भी बढ़ाया। जीएनडीएच के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल मरीजों में पहली बार एक साथ 25 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि श्री हजूर साहिब में उनकी तीन-तीन बार जांच हुई थी। जब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें विश्वाश नहीं हुआ था। इलाज के दौरान डॉक्टरों, नर्सों व अन्य स्टाफ ने उनको समय पर पौस्टिक खाने के साथ दवाई उपलबध करवाई। डॉक्टरों की टीम उन्हें लगातार इस बीमारी से न डरने के बारे में जागरूक करती रही। एक श्रद्धालु ने बताया की वह लगभग दो महीने के बाद घर लौट रहा है। वह घर पहुंच कर भी परिवार के सदस्यों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रहेगा। 

डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने कहा की इलाज के दौरान इन सभी ने निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन किया। डीसी शिवदुलार सिंह ने कहा की श्री हजूर साहिब से 28 अप्रैल को लौटे इन श्रद्धालुओं को अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन किया गया था। जब इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो इन्हें जीएनडीएच में दाखिल करवाया गया था। सभी श्रद्धालु शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बावजूद भी कोई भी श्रद्धालु मानसिक रूप से कमजोर नहीं था।

लुधियाना: डीएमसी आइसोलेशन वॉर्ड में तैनात वॉर्ड ब्वाय पॉजिटिव

डीएमसी अस्पताल में कोरोना संक्रमण का दूसरा केस सामने आया है। मंगलवार को अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में तैनात एक वॉर्ड ब्वाय कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे पहले 10 मई को 31 वर्षीय वॉर्ड ब्वाय पॉजिटिव आ चुका है। पॉजिटिव केसों को देखते डीएमसी में हड़कंप मचा हुआ है। प्रबंधकों ने एहतियात के तौर पर स्टाफ के लगभग 150 मुलाजिमों को क्वारंटीन कर दिया है। डीएमसीएच मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अश्वनी चौधरी ने इस मामले की पुष्टि की है। अब लुधियाना में कोरोना केसों की कुल संख्या 136 हो गई है।

फिरोजपुर: एक और मरीज मिला, संख्या हुई 45

फिरोजपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 45 हो चुकी है। इनमें से एक नौजवान ठीक हो चुका है और एक की मौत हो चुकी है। अब जिले में 43 एक्टिव केस हैं। डीसी कुलवंत सिंह ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए जिले में एकत्रित सभी सैंपलों में से करीब 88 फीसदी सैंपल अब तक निगेटिव निकले हैं। अब कुल 43 एक्टिव केस अस्पताल में बचे हैं और उनमें से कोई भी केस क्रिटिकल नहीं है। पॉजिटिव पाए गए सभी केसों को तत्काल प्रभाव से सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

फिरोजपुर: कोरोना पॉजिटिव मरीज के अस्पताल में घूमने से हड़कंप
जलालाबाद के सरकारी अस्पताल परिसर में कोरोना पॉजिटिव मरीज के घूमने से हड़कंप मच गया। सोमवार देर रात को अबोहर से एंबुलेंस पर कोरोना पॉजिटिव मरीज जलालाबाद अस्पताल लाया गया था, जो परिसर में घूमता रहा। जानकारी के अनुसार अबोहर प्रशासन ने महाराजा अग्रसेन आईटीआई आलमगढ़ में क्वारंटीन 39 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाया था।

सोमवार रात करीब 10:30 बजे उसे जलालाबद के अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के लिए लाया गया। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में तुरंत नहीं भेजा गया। स्टाफ की लापरवाही के चलते मरीज अस्पताल परिसर में लगभग पौना घंटा घूमता रहा, जैसे ही लोगों को पता चला वहां पर हड़कंप मच गया। 

अबोहर से एंबुलेंस पर लेकर आए चालक सुखविंदर सिंह से पूछा गया कि उक्त मरीज किस बीमारी से पीड़ित है तो उसने बताया कि ये कोरोना पॉजिटिव मरीज है, उसे जलालाबाद अस्पताल छोड़ने आया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. हरचंद सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच करवाएंगे। किसी स्टाफ ने लापरवाही बरती है तो कार्रवाई की जाएगी।

बठिंडा: एकांतवास पूरा होने पर 27 यात्रियों को घर भेजा

श्री हजूर साहिब से लौटे यात्रियों में से 27 को एकांतवास का समय पूरा होने पर मंगलवार को घर वापस भेज दिया गया। सभी यात्रियों को डिप्टी कमिश्नर बी श्रीनिवासन एवं एसएसपी नानक सिंह ने शुभकामनाएं दी। यह सभी यात्री महाराजा रणजीत सिंह टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एकांतवास थे। 

डिप्टी कमिशनर बी श्रीनिवासन ने कहा कि श्री हजूर साहिब से वापस आने वाले यात्रियों में यह 27 यात्री भी शामिल थे। टेस्ट करवाने के बाद सरकारी एकांतवास में रखा गया था। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इन यात्रियों में 12 महिलाएं शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed