फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Haryana News in Hindi: No new case of coronavirus found in Haryana on April 1

कोरोना वायरस: एक अप्रैल को हरियाणा में नहीं आया कोई नया केस, पीड़ितों की कुल संख्या 29, 13 हुए ठीक

Wed, 01 Apr 2020 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Haryana News in Hindi: No new case of coronavirus found in Haryana on April 1
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

हरियाणा में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश सरकार में इस वक्त 14344 लोगों को मेडिकल निगरानी के दायरे में रखा हुआ है। इस तरह के लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि बुधवार को प्रदेश में कोरोना का कोई नया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य महकमे द्वारा एहतियातन उन लोगों पर मेडिकल निगरानी रखी जा रही है, जो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आ चुके हैं या जिनमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं।

विज्ञापन


अभी तक प्रदेश में 29 कोरोना पॉजिटिव केसों में से 13 मरीज ठीक हो गए हैं। मगर 348 लोग ऐसे हैं जो कोरोनाग्रस्त मरीजों के सीधे संपर्क में आ चुके हैं। इनकी सेहत को लेकर भी स्वास्थ्य महकमा फिक्रमंद है। 347 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे ने संदिग्ध मरीजों के 817 सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
विज्ञापन


 546 सैंपल नेगेटिव आ गए हैं। जबकि 244 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जो लोग विदेश से आए हुए हैं, उन लोगों को स्वास्थ्य महकमे ने घरों में ही चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। इन लोगों के घरों में बाहरी लोगों का आना-जाना वर्जित है। ये लोग भी घरों से बाहर नहीं जा सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed