फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus in Haryana News in Hindi: Covid-19 in Haryana, Coronavirus outbreak in Haryana

हरियाणा में संक्रमितों की संख्या 800 पार, 25 नए पॉजिटिव मिले, 21 हुए ठीक, यमुनानगर जिला कोरोना मुक्त

Fri, 15 May 2020 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 May 2020 12:09 AM IST
सार

  • कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 818 हुई, अब तक 439 मरीज ठीक हुए
  • सात जिलों में सामने आए नए संक्रमित मरीज, यमुनानगर कोरोना मुक्त हुआ

विज्ञापन
Coronavirus in Haryana News in Hindi: Covid-19 in Haryana, Coronavirus outbreak in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में गुरुवार शाम तक कोरोना संक्रमण के 25 नए के सामने आए। जबकि पुराने 21 मरीज ठीक होकर घर भी चले गए प्रदेश में और संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 818 हो गई है। जिसमें से 439 मरीज ठीक हुए हैं और 368 संक्रमित मरीज अभी एक्टिव हैं। यमुनानगर में सभी संक्रमित मरीज ठीक हो गए और जिला कोरोना मुक्त हो गया है।

विज्ञापन


गुरुवार को गुरुग्राम में 4, फरीदाबाद में 12, झज्जर में 3, जींद और करनाल में 2-2, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 1-1 संक्रमण का नया मामला सामने आया है। जबकि सोनीपत में 10, फरीदाबाद में 4, पलवल में 1, पानीपत में 2 और यमुनानगर में 4 मरीज ठीक हो गए हैं। अभी तक प्रदेश में इस संक्रमण से कुल 11 मौत हो चुकी है। जबकि 4582 मरीजों की समतल रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला- प्रदेश के चुनिंदा मार्गों पर 15 मई से शुरू होगी विशेष बस सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन


अब  विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 42, भिवानी में 6, चरखी दादरी में 4, फरीदाबाद में 131 फतेहाबाद में 7, गुरुग्राम में 170,  हिसार में 4, जींद में 20, करनाल में 17, कैथल  में 3, कुरुक्षेत्र  में 3, नूंह में 59, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 23, रोहतक में 7, सिरसा में 7,  सोनीपत में 120 यमुनानगर में 8, रेवाड़ी में 6, महेंद्रगढ़ में 6, झज्जर में 87 मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था।

दूसरी ओर, अंबाला में 38, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 64, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 62,  हिसार में 3, जींद में 10, करनाल में 5, कैथल  में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 57, पलवल में 35, पानीपत में 24, पंचकूला में 18,  रोहतक में 2, सिरसा में 4,  सोनीपत में  64,  झज्जर 24, यमुनानगर में 8 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन मरीज भी ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed