फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Special bus service will start on select routes from May 15 in Haryana

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला- प्रदेश के चुनिंदा मार्गों पर 15 मई से शुरू होगी विशेष बस सेवा

Wed, 13 May 2020 10:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 May 2020 10:50 PM IST
सार

  • प्रदेश में विभिन्न जगह फंसे लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने लिया निर्णय
  • ऑनलाइन होगी बुकिंग, रास्ते में नहीं उतारी-चढ़ाई जाएंगी सवारियां

विज्ञापन
Special bus service will start on select routes from May 15 in Haryana
15 मई से कुछ चुने मार्गों पर विशेष बस सेवा शुरू होगी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा सरकार लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों की सुविधा के लिए 15 मई से कुछ चुने मार्गों पर विशेष बस सेवा शुरू करने जा रही है। अभी यह सेवा हरियाणा से बाहर और कोरोना से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में शुरू नहीं होगी। बसों में यात्रा करने के लिए केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही बुकिंग की जा सकेगी। यात्रा के लिए मार्गों का विवरण और किराए से संबंधित जानकारी हरियाणा रोडवेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


बसों का परिचालन रोडवेज के बस अड्डों से निर्धारित बस अड्डों तक ही किया जाएगा। रास्ते के स्टेशन से किसी भी यात्री को बस में चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना से प्रभावित जिलों से गुजरने वाली बसें बाईपास या फ्लाईओवर से गुजरेंगी। केवल कंफर्म बुकिंग वाले यात्रियों को ही बस अड्डों में प्रवेश की अनुमति होगी। प्रत्येक बस में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अधिकतम 30 यात्रियों को ही बैठाया जाएगा।
विज्ञापन


निर्धारित बस अड्डों में प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और प्रत्येक यात्री के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बिना मास्क पहने यात्री को बस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर किसी कारणवश किसी मार्ग पर बस परिचालन संभव नहीं होगा तो प्रस्थान के समय से दो घंटे पूर्व सूचना के साथ बस परिचालन रद्द कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में यात्री को किराया वापस मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed