फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   corona vaccination session started in PGI chandigarh

चंडीगढ़ : पीजीआई में टीकाकरण शुरू, सबसे पहले हेल्थ वर्कर को लगा टीका

Fri, 22 Jan 2021 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Jan 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination session started in PGI chandigarh
पीजीआई में टीका लगवाते डॉ. विपिन कौशल। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ पीजीआई में कोरोना टीकाकरण अभियान के चौथे सत्र की शुरुआत शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे हुई। सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर संजीव को टीका लगाया गया। उसके बाद कोविड-अस्पताल के नोडल डॉ. विपिन कौशल ने टीका लगवाया। उनके बाद डॉ. तरुष गुप्ता को टीका लगाया गया। सुबह 10 बजे तक तीन लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। 

विज्ञापन


कोविड अस्पताल में बनाए गए केंद्र में मानकों के अनुसार टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा लाभार्थियों के लिए अनुभव साझा करने हेतु हस्ताक्षर का बैनर भी लगाया गया है। बता दें कि वैक्सीन की कमी के कारण पीजीआई में दूसरे सत्र का आयोजन नहीं किया जा सका था। पहले सत्र में 109 और दूसरे सत्र में 71 लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पीजीआई चंडीगढ़ का नया कीर्तिमान, ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 16 माह की बच्ची का नाक के जरिए ऑपरेशन 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन एरिया में बनाया गया केंद्र 
कोविड अस्पताल के प्रथम तल पर बनाए गए टीकाकरण केंद्र को ग्रीन एरिया घोषित किया गया है। यहां प्रवेश और निकास की अलग-अलग सुविधाएं हैं। डॉ. विपिन कौशल ने बताया कि भारत सरकार के मानकों के अनुसार टीकाकरण केंद्र पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। जहां पर लाभार्थी अपने फोटो खींचकर टीकाकरण करवाने का संदेश दे सकता है।

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ की जमीन का होगा एक्स-रे, 40 लाख की मशीन बताएगी अंदर का हाल 

दूसरे तल पर भर्ती हैं पॉजिटिव मरीज
डॉ. विपिन कौशल ने बताया कि कोविड अस्पताल के प्रथम तल पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। दूसरे तल पर पॉजिटिव मरीजों का वार्ड है। तीसरे और चौथे तल पर आईसीयू की व्यवस्था की गई है। यहां कोरोना के 55 मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed