फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy Stirred after Punjab Congress Chief Navjot Sidhu Advisor Malvinder Mali Resigns

पंजाब कांग्रेस विवाद: हाईकमान को नवजोत सिंह सिद्धू ने चेताया, बोले- फैसले नहीं लेने दिए तो ईंट से ईंट बजा दूंगा

Fri, 27 Aug 2021 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 Aug 2021 01:13 PM IST
सार

अमृतसर में व्यापारियों को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान ने कहा कि यदि उन्हें फैसले न लेने दिए गए तो वे ईंट से ईंट बजा देंगे। वे पंजाब मॉडल के संदर्भ में बात कर रहे थे।

विज्ञापन
Controversy Stirred after Punjab Congress Chief Navjot Sidhu Advisor Malvinder Mali Resigns
नवजोत सिद्धू। - फोटो : twitter/@sherryontopp

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में मचे हंगामे के बीच प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी आलाकमान को चेताया कि अगर उन्हें फैसले नहीं लेने दिए गए तो वह किसी को बख्शेंगे नहीं, ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने कहा कि वह अधिकार के बिना काम नहीं कर सकते। उन्हें अगर मुकम्मल तौर पर फैसले लेने का अधिकार दिया गया तो पंजाब में अगले 20 साल कांग्रेस की ही सरकार रहेगी। उन्होंने कहा कि बिजली समझौते रद्द करवाने के लिए जान की बाजी लगा देंगे।

विज्ञापन


सिद्धू ने यह बात गुरुवार रात अमृतसर के एक रिसोर्ट में पंजाब के व्यापारियों और उद्योगपतियों के एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि मैंने आलाकमान से कहा है कि अगर आप मुझे फैसले नहीं लेने देंगे तो मैं किसी को बख्शूंगा नहीं। मैं शो-हॉर्स नहीं बनना चाहता। निर्णय लेने की आवश्यकता है। उद्योग के बिना कोई भी राज्य विकसित नहीं हो सकता। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय व्यापार शुरू होना चाहिए। पंजाब बेहाल है। प्रदेश प्रधान ने कहा कि वे व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए जाती हुई बहार में आशा की एक नई उम्मीद लेकर आए हैं। सरकार बनने पर उन्होंने एक बार फिर पंजाब को एशिया की सबसे बड़ी मंडी बनाने की बात कही और दावा किया कि वे उद्योग के लिए नई पॉलिसी लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंजाब की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है
नवजोत सिद्धू ने कहा कि आज भी हमारा माल 36 देशों तक जाता है लेकिन मौजूदा हालात में पंजाब की अर्थव्यवस्था चरमराकर रह गई है। उन्होंने व्यापारियों को 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली देने की भी बात कही। 

इस अवसर पर अलग-अलग ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं से सिद्धू को अवगत करवाया। व्यापारियों और उद्योगपतियों ने कड़े तेवरों के बीच कहा कि उन्हें कारोबार करने का माहौल दिया जाए और उनकी सुरक्षा यकीनी बनाई जाए।


पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर उद्योगों को राहत दी जाए: अग्रवाल
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान रंजन अग्रवाल ने सिद्धू से कहा कि हाल ही में लुधियाना के कारोबारियों का एक शिष्टमंडल यूपी के मुख्यमंत्री से बात करके आया है ताकि अपने उद्योग को वहां शिफ्ट कर सकें। अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश के उद्योग को बड़ा झटका लगेगा। इसलिए जरूरी है कि बिजली की समस्या हल करते हुए पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर उन्हें राहत दी जाए। वहीं उद्योगपति कमल डालमिया ने कहा कि चुनावों से पहले सरकार ने उद्योगों के लिए 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली देने की बात कही मगर सरकार बनने के बाद व्यापारियों के साथ किया यह वादा ही भूल गए।
 

...तो ईंट से ईंट बजाने की छूट है : रावत
वहीं नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अमृतसर में दिए बयान के बारे में पूछे गए सवाल पर पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की अपनी परंपरा और सिद्धांत हैं। अगर पार्टी की परंपरा और सिद्धांत उन्हें यह इजाजत देते हैं तो उन्हें इसकी (ईंट से ईंट बजाने की) छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed