फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contradiction of love triangle shown in 'hayavadan'

‘हयवदन’ में दिखा प्रेम त्रिकोण का अंतर्विरोध

Fri, 05 Feb 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Contradiction of love triangle shown in 'hayavadan'
टैगोर थिएटरमें नाटक हयवदन का मंचन करते कलाकार। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। स्त्री-पुरुष के रिश्ते में अधूरेपन की समस्या, संबंधों में उलझन और प्रेम त्रिकोण ने दर्शकों को आखिर तक जोड़े रखा। लेखक गिरीश कर्नाड के नाटक ‘हयबदन’ ने दर्शकों को पति-पत्नी और दोस्ती के रिश्तों में प्यार, उसमें पनपे खालीपन, भरम, ईर्ष्या आदि भावों से भावुक किया। रिश्ते में संपूर्णता की तलाश में पति देवदत्त की मौत दर्शकों को झकझोर देती है।
विज्ञापन

टैगोर थिएटर में वीरवार को चंडीगढ़ आर्ट थिएटर की तरफ से भरतमुनि नाट्य महोत्सव के चौथे दिन नाटक हयबदन का मंचन किया गया। नाटक में प्रमुख तीन किरदारों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। धर्मपुर नगर के देवदत्त, उनकी पत्नी पद्मिनी और देवदत्त के दोस्त कपिल में समय के साथ रिश्तों में आई दूरियों और प्रेम त्रिकोण के जाल ने नाटक को आकर्षित बनाया। रिश्तों के द्वंद्व में फंसे और आपसी समझ की कमी से देवदत्त और उनके दोस्त कपिल अपनी जान दे देते हैं। नाटक में किरदारों ने मानव जीवन के बुनियादी अंतर्विरोधों, संकटों और दबावों के तनाव को अत्यंत नाटकीय और कल्पनाशील रूप में अभिव्यक्त किया। दो घंटे के नाटक में कलाकार हरजोत, नीलम, सिद्धांत और वंश दर्शकों से नाटकीय अहसासों के माध्यम से रूबरू हुए। नाटक का निर्देशन रंजीत रॉय की ओर से किया गया। यह नाट्य उत्सव उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed