फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   consumer form, airtel, mobile, consumer form desicion, chandigarh

उपभोक्ता फोरम ने एयरटेल को ठहराया सेवा में कोताही का दोषी

Wed, 10 Feb 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Feb 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
consumer form, airtel, mobile, consumer form desicion, chandigarh

4 जी कनेक्शन न चलने और दूसरे फोन का आउट गोइंग बंद करने पर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम ने एयरटेल को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है।

विज्ञापन


उपभोक्ता फोरम ने एयरटेल को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता की शिकायत का स्थाई हल करे और दूसरे फोन का कनेक्शन बहाल करे। साथ ही सेवा में कोताही के लिए 15 हजार रुपये मुआवजा और 12 हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 ने सुनवाई के बाद दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता नरिंदर नैन निवासी सेक्टर-5 मनसा देवी कांपलेक्स पंचकूला ने आईटीपार्क चंडीगढ़ स्थित भारती एयरटेल लिमिटेड के रिजनल मैनेजर, इसके एस्केलेशन हेड और एनएसी मनीमाजरा स्थित भारती एयरटेल शोरूम के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता नरिंदर नैन ने उपभोक्ता फोरम को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने अपने घर में सितंबर 2014 में एयरटेल 4 जी इंटरनेट कनेक्शन इंस्टॉल करवाया। शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि एक्टिवेशन के वाद एयरटेल की ओर से किया गया वादा के अनुरूप स्पीड/सर्विस नहीं दिया। इस संबंध में कंपनी को सूचित भी किया गया।

तीन महीनों के बाद कंपनी ने 4 जी की सर्विस दिए बिना ही बिल भी भेज दिया। और दूसरे पोस्ट फोन का कनेक्शन को भी आउट गोइंग बंद कर दिया। एयरटेल ने उपभोक्ता फोरम में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed