फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constable recruitment process started in Punjab

पंजाब कांस्टेबल भर्ती: 1156 पदों पर 65 हजार आवेदन, एक पद के 56 दावेदार, प्रतियोगिता होगी कड़ी

Fri, 14 Oct 2022 10:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Oct 2022 10:19 PM IST
सार

परीक्षा देने जा रहे युवाओं को अलर्ट रहने को कहा गया है। उन्हें समझाया गया है कि अगर कोई परीक्षा में पास करवाने या नौकरी दिलाने का दावा करता है तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें। किसी के भी नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Constable recruitment process started in Punjab
पंजाब पुलिस - फोटो : ट्विटर हैंडल

विस्तार

पंजाब पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में इस बार मुकाबला बेहद कड़ा है। 1156 पदों पर करीब 65 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। मतलब एक पद पर 56 अभ्यर्थी अपना-अपना दावा ठोकेंगे। शुक्रवार को लिखित परीक्षा शुरू हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी आवेदकों को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में 2500 नए पद सृजित किए हैं। साथ ही अब अब 18943 नौकरियां सरकार दे चुकी है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। सरकार की तरफ से राज्य को युवाओं नौकरी देने के लिए भर्ती प्रक्रिया निकाली गई है। इस दौरान कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर रैंक तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि 2500 पदों पर भर्ती कर सरकार अपना चुनावी वादा पूरा करना चाह रही है। मान सरकार बेहद तेज गति से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। हालांकि राज्य सरकार ने साफ किया है कि परीक्षा पूरी तरह नकल मुक्त होगी। अगर कोई भी सरकार द्वारा निर्धारित नियमों को तोड़ता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा देने जा रहे युवाओं को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। उन्हें समझाया गया है कि अगर कोई परीक्षा में पास करवाने या नौकरी दिलाने का दावा करता है तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें। किसी के भी नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed