फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress to fight against Modi's social sites team

मोदी की सोशल मीडिया टीम से निपटेगी कांग्रेस

Mon, 11 Nov 2013 11:07 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 11 Nov 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
congress to fight against Modi's social sites team
सांसद पवन कुमार बंसल ने बीजेपी पर नरेंद्र मोदी के पक्ष में सोशल मीडिया में झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में बीजेपी की सोशल मीडिया टीम को टक्कर देने के लिए कांग्रेसी कार्यकताओं को आईटी के गुर देने के लिए खास वर्कशॉप हुई।

इसमें बंसल ने कहा कि बीजेपी सोशल मीडिया का सबसे अधिक दुरुपयोग कर रही है। वर्कशॉप का आयोजन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और चंडीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के सहयोग से किया गया था
 
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस सिर्फ जनता से जुड़े बेहतर कार्यों को प्रचारित करेगी।

चंडीगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एचएस लक्की ने कहा कि कांग्रेस का सोशल मीडिया अभियान बीजेपी के नकारात्मक प्रचार का जवाब देगा।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी खुद की बेहतर छवि बनाने के लिए सोशल मीडिया पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है।

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट हरमेल केसरी ने कहा कि कांग्रेस के मीडिया सेल को हाईटेक बनाया जाएगा।

वर्कशॉप में चंडीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट बीबी बहल, मेयर सुभाष चावला, पार्षद प्रदीप छाबड़ा, पार्षद गुरबख्स रावत, मनीष बंसल आदि नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


वर्कशॉप में शहर के विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटी के एनएसयूआई छात्र नेताओं ने भी हिस्सा लिया।
 
लोकल की कमान गुरबख्स को
चंडीगढ़ के लोगों के बीच सोशल मीडिया के तहत कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने पूरी तैयारी कर ली है।

इसके लिए सीटीसीसी सोशल मीडिया टीम का गठन किया गया है। पार्षद गुरबख्स रावत की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

कमेटी के अन्य सदस्यों में एचएस लक्की, राजीव चौधरी, राजेश शर्मा, पूनम शर्मा और गुरप्रीत गाबी शामिल हैं।

राहुल की आईटी टीम ने दिए टिप्स
लॉ भवन में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं और समर्थकों को सोशल मीडिया की बारिकियों से अवगत कराने के लिए दिल्ली में राहुल गांधी की आईटी सेल की चार टीमें पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में नरेंद्र मोदी के मीडिया कैंपेन को जवाब देने वाले कांग्रेस की आईटी टीम के सदस्य गौरव शर्मा ने बताया कि वर्कशॉप के माध्यम से फेसबुक,ईमेल,ट्विटर आदि सोशल मीडिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसी वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed