फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress state head ashok tanwer criticized manohar lal khattar

योग को लेकर सरकार पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने लगाए आरोप

Wed, 17 Jun 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Jun 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
congress state head ashok tanwer criticized manohar lal khattar

योग दिवस मनाने के मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सीएम खट्टर और प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। तंवर ने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि विपक्षी विधायक योग दिवस में शामिल हों। इसीलिए अभी तक विपक्षी विधायकों को औपचारिक निमंत्रण तक नहीं भेजे गए हैं।

विज्ञापन


तंवर मंगलवार शाम को एमडीयू में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा, प्रदेश सरकार पर योग के नाम पर राजनीति कर रही है। गौरतलब है कि बीते दिन कांग्रेस और इनेलो ने योग दिवस में शामिल होने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज दें इस्तीफा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विवाद पर अशोक तंवर ने साफ कहा कि उन्होंने मंत्री बनते समय देश की अखंडता एवं कानून का पालन करने की शपथ ली थी। इतने बड़े घोटाले के आरोपी की मदद करके उन्होंने उस शपथ का उल्लंघन किया है। राहुल गांधी की ओर से विदेश मंत्री का इस्तीफा मांगना बिल्कुल सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया और राहुल ही नेता
प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही सर्वोच्च नेता हैं। 21 से 26 जून तक उनकी जनजागरण यात्रा चलेगी, जो नरवाना से हिसार तक जाएगी। अब तक कर्मचारियों को निकालने के अलावा प्रदेश सरकार ने कोई काम नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed