फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress protests in Punjab against rising fuel prices

ईंधन की बढ़ती कीमतों का विरोध: पंजाब भर में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा- '100 रुपये लीटर तेल, मोदी सरकार फेल'

Fri, 11 Jun 2021 09:31 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 09:31 PM IST
सार

पूरे पंजाब में शुक्रवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन देश में लगातार ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरुद्ध था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि लॉकडाउन और महामारी में ईंधन की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से बाजार में सामान महंगा होगा। जिसका असर सीधे आम जनता पर पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने '100 रुपये लीटर तेल, मोदी सरकार फेल' का नारा भी लगाया।

विज्ञापन
Congress protests in Punjab against rising fuel prices
पठानकोट में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पंजाब में शुक्रवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ देर के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना भी दिया। नंगल में कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक के निकट धरना दिया गया। होशियारपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान डॉ. कुलदीप नंदा ने कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


पठानकोट जिले में सात से अधिक स्थानों पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पठानकोट में मेयर पन्ना लाल भाटिया के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। खन्ना नगर काउंसिल प्रधान कमलजीत सिंह और उप प्रधान जितेंद्र पाठक ने अमलोह रोड गांव गलवडी के पास पेट्रोल पंप के बाहर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तो लॉकडाउन के कारण लोगों का वैसे ही काम धंधा बंद है, दूसरी ओर केंद्र सरकार रोज पेट्रोल डीजल की कीमतों को बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल रही है। संगरूर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा बीरकलां की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में धरना लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बठिंडा में सुबह 9 बजे ही कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के सीनियर डिप्टी मेयर अशोक कुमार के नेतृत्व में माल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए, उन्होंने जमकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस ने धरने दिए और कहा कि ‘100 रुपये लीटर तेल मोदी सरकार फेल।’ 

गुरदासपुर में व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन महाजन के नेतृत्व में तिब्बड़ी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई। इसमें नगर काउंसिल के प्रधान और यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा और यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किरणप्रीत सिंह पाहड़ा शामिल हुए।

रस्सी से ट्रक खींच जताया विरोध
सुनाम में कांग्रेस की प्रभारी दामन बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया। रस्सी को थामे कांग्रेसियों ने ट्रक को खींच कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दामन बाजवा ने कहा कि पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ने का असर पूरे बाजार पर पड़ता है। इससे वस्तुएं महंगी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed