फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress protest under ashok tanwar against land aquisition bill

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

Mon, 09 Mar 2015 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Mar 2015 05:00 PM IST
विज्ञापन
congress protest under ashok tanwar against land aquisition bill

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। घेराव प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की अध्यक्षत में किया गया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का कोशिश की।

विज्ञापन


रोकने की कोशिश के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर झड़प हुई। पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वाटर कैनन से खदेड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन


अशोक तंवर समेत काफी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया। गिरफ्तारी देने वालों में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। बिल में किए गए संशोधनों का डटकर विरोध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता का श्वेत पत्र हम जारी करेंगे

congress protest under ashok tanwar against land aquisition bill

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा सरकार द्वारा लाए गए श्वेत पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार लोगों को गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र पर उनकी पार्टी सरकार से जवाब मांगेगी और खट्टर सरकार के खिलाफ कांग्रेस जनता का श्वेत पत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र का अध्ययन करने के बाद सदन में ही इसका जवाब दिया जाएगा।

तंवर ने कहा कि खट्टर सरकार ने जिम्मेदारियों से बचने के लिए श्वेत पत्र का सहारा लिया है। उन्होंने कहा कि केवल तीन महीने के शासनकाल में ही हर वर्ग दुखी हो गया है।

प्रदेश में किसान और कर्मचारी सड़क पर उतर आए हैं। कानून व्यवस्था की हालत खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed