फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MP Ravneet Bittu admit to fault over his statement

बयान पर मचा बवाल: अब कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने अपनी गलती मानी, लिखित में देंगे माफीनामा

Mon, 21 Jun 2021 09:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Jun 2021 09:42 PM IST
सार

बयान पर बवाल मचने के बाद आखिरकार कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने गलती मान ली है। पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने दो दिन में उन्हें माफीनामा जमा करने का निर्देश दिया है। बता दें कि अकाली दल और बसपा गठबंधन पर की गई बिट्टू की टिप्पणी से पंजाब में सियासत गरमा गई है। भाजपा, आम आदमी पार्टी, बसपा और अकाली दल ने इसे मुद्दा बना लिया है। 

विज्ञापन
Congress MP Ravneet Bittu admit to fault over his statement
कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू। - फोटो : एएनआई

विस्तार

बयान पर मचे घमासान के बीच लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू सोमवार को पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सामने पेश हुए। जहां उन्होंने अपने बयान को लेकर गलती मानी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद दलित समाज की भावनाओं को आहत करने का नहीं था। आयोग ने दो दिन में सांसद को अपना लिखित माफीनामा जमा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बिट्टू ने हाल ही में बयान दिया था कि शिरोमणि अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी के साथ हुए सीटों के समझौते में श्री आनंदपुर साहिब और श्री चमकौर साहिब की पवित्र सीटें बसपा को दे दी हैं। इसके बाद पंजाब की सियासत में हंगामा हो गया। कांग्रेस सांसद के खिलाफ शिअद ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत की थी। इसके बाद आयोग ने सांसद को पेश होने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष तेजिंदर कौर ने बताया कि पेशी के दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि उनका कभी भी इस तरह का मकसद नहीं था कि वह दलित समाज के प्रति कोई गलत भावना वाला बयान दें। अगर उनके बयान से किसी के मन को ठेस पहुंची है तो वह बिना शर्त माफी मांगते हैं। आयोग ने उनको दो दिन में अपना पक्ष लिखित तौर पर पेश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


117 विधानसभाओं में बसपा ने दी शिकायत
बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है। बसपा ने इसके विरोध में सोमवार को पंजाब की 117 विधानसभाओं में विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया। साथ ही दोनों नेताओं के खिलाफ थाने में शिकायत भी दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला भी जलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed