फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA Pargat Singh attack on Punjab CM Capt Amarinder Singh

पंजाब कांग्रेस में कलह: सिद्धू के बाद परगट सिंह ने बोला हमला, कहा- कैप्टन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया तो नुकसान होगा

Tue, 25 May 2021 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 May 2021 01:18 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में मची कलह घटने की जगह और बढ़ती जा रही है। विधायक परगट सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इतना ही नहीं परगट सिंह ने कैप्टन सरकार को गिरा देने वाले बयान का समर्थन किया। बता दें कि यह बयान विधायक सुरजीत सिंह धीमान ने दिया था।

विज्ञापन
Congress MLA Pargat Singh attack on Punjab CM Capt Amarinder Singh
विधायक परगट सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब विधायक परगट सिंह ने भी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। परगट सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर 2022 के विधानसभा चुनाव कैप्टन के नेतृत्व में लड़े गए तो कांग्रेस को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वह लगातार यही बात उठा रहे हैं। इसके साथ ही परगट ने विधायक सुरजीत सिंह धीमान के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें धीमान ने कहा था कि विधायकों को मिलकर सरकार गिरा देनी चाहिए।

विज्ञापन


परगट सिंह अपने आवास पर सोमवार को कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने चन्नी के मी-टू विवाद के बारे में कहा कि दो साल बाद, वह भी बिना किसी शिकायत के यह मामला उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री कार्यालय और महिला आयोग यह मामला उछालकर एक महिला का ही ट्रायल किए जा रहे हैं, जोकि शर्मनाक है।
विज्ञापन


चन्नी के नाम पर जो मुद्दा उठाया जा रहा है, वह है तो एक महिला का ही। चन्नी और रंधावा के साथ बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर परगट ने कहा कि पहले भी मंत्री-विधायक इकट्ठे होते थे। अब मिलते हैं तो चर्चा होने लगती है। उन्होंने कहा कि बैठक में कुछ खास बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सुरजीत धीमान के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर परगट ने कहा, धीमान ने जो कहा, वह एक फीलिंग है। जब हम भी लोगों की बीच जाते हैं तो हमें कई तरह के सवालों का सामना करना पड़ता है। अच्छा होगा अगर कैप्टन अपना सर्वे खुद ही करा लें ताकि उन्हें खुद के बारे में पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि धीमान ने जो भी कहा है, बिलकुल ठीक है। बाकी विधायकों को भी आगे आना चाहिए। 

संतुलन बनाकर चल रहे हैं, पर अंदरखाते सब जानते हैं जाखड़ : परगट

परगट सिंह ने कहा, हाईकमान से मेरी ज्यादा नजदीकी नहीं है। न मैं वहां किसी से ज्यादा मिला हूं और न ही किसी के संपर्क में रहा हूं। मौजूदा विवाद में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की भूमिका बारे में उन्होंने कहा कि सरकार, विधायक और पार्टी के बीच तालमेल बनाए रखा जाना चाहिए जो जाखड़ बखूबी निभा रहे हैं।

जाखड़ संतुलन बनाकर चल रहे हैं। वैसे, अंदरखाते वह भी सब कुछ जानते हैं। सुनील जाखड़ का यह बयान कि सीएम के सलाहकार संदीप संधू ने परगट को कोई फोन नहीं किया था, पर उन्होंने कहा, मैं झूठ नहीं बोलता और खोखली शोहरत के चक्कर में भी नहीं पड़ता। प्रधान जी, किस एंगल से यह बात कह रहे हैं, यह उन्हें ही पता होगा। लेकिन आज तक क्या कहीं सीएमओ से कोई खंडन आया? क्या संदीप संधू की तरफ से कोई खंडन आया? मैं हमेशा सही बात ही कहता हूं और आज तक मैं बयान देकर कभी पीछे नहीं हटा।

पूरा मामला पार्टी हाईकमान के संज्ञान में है। मुझे उम्मीद है कि आपसी मनमुटाव को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। सुनील जाखड़, प्रधान, अध्यक्ष, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed