{"_id":"61e0470bd11c5328f9136b55","slug":"congress-may-release-first-list-of-candidates-for-punjab-assembly-elections-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Chunav 2022: कांग्रेस प्रत्याशियों पर मुहर, आज जारी होगी पहली सूची, सीएम चन्नी दो सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Chunav 2022: कांग्रेस प्रत्याशियों पर मुहर, आज जारी होगी पहली सूची, सीएम चन्नी दो सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव
Fri, 14 Jan 2022 06:29 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:29 AM IST
सार
पंजाब की सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की लोकप्रियता और व्यक्तिगत छवि का फायदा उठाना चाहती है। इसलिए चन्नी को विधानसभा चुनाव में दो सीटों से मैदान में उतारना पार्टी की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए संभावित कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर दिल्ली में अंतिम मुहर लग गई है जिसके बाद शुक्रवार को पार्टी पहली सूची जारी करने जा रही है। पहली सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल किए गए हैं। संभावना यह भी है कि मुख्यमंत्री को चमकौर साहिब के अलावा आदमपुर सीट से भी पार्टी चुनाव लड़ा सकती है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में 125 प्रत्याशियों की सूची जारी होने बाद अब पंजाब में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने जा रही है। पार्टी के कुछ नेताओं के अनुसार अब सिद्धू और चन्नी ने भी जारी होने वाली पहली सूची पर रजामंदी दे दी है। जिसके बाद पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार तक आने की पूरी संभावना है। इस सूची में दिग्गजों के साथ ही अधिकांश युवाओं को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि युवाओं को पहले की तुलना में डेढ़ गुना अधिक टिकट दिए जाएंगे। इस सूची में कुछ युवा ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उनको टिकट देने की बड़ी वजह युवा उम्मीदवारों के द्वारा लंबे समय से संगठनात्मक ढांचे में काम करना बताया जा रहा हैं। 2017 के चुनाव में युवाओं को छह टिकट दिए गए थे। इसके अलावा पहली सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन दूसरी सीट से भी उनकी उम्मीदवारी पर आलाकमान ने मुहर लगाई है। दूसरी सीट के रूप में कांग्रेस आदमपुर सीट पर विचार कर रही है। आदमपुर सीट जालंधर जिले में आती है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी इस पर राजी हैं।
विज्ञापन
पंजाब में कुल 117 सीटें, 34 आरक्षित
पंजाब में 117 कुल विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 34 सीटें आरक्षित हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 34 आरक्षित सीटों में से 21 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने 117 सीटों में से 77 पर जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी ने पहली बार 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी। आप को 20 सीटों पर कामयाबी मिली थी। वहीं शिरोमणि अकाली दल को 15 सीटें ही मिली थीं।