फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress leader sukhpal khaira will join 'aap' soon

'आप' के हाथों उड़ने को तैयार कांग्रेस की एक 'विकेट'

Sun, 01 Mar 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Mar 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
congress leader sukhpal khaira will join 'aap' soon

पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैहरा बहुत जल्द आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। आप के सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने माना कि खैहरा ने उनसे बात की है।

विज्ञापन


खैहरा के जल्द कांग्रेस को अलविदा कहने की उम्मीद है। शनिवार को मोहाली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान छोटेपुर ने कहा कि खैरा के बारे में पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह मामला प्रोसेसिंग में है। खैहरा कब ज्वाइन करेंगे, के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के बाद ही यह होगा। पहले तो वह अपनी पार्टी से इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटेपुर ने कहा कि खैहरा को पद या कोई और वादा नहीं किया गया है। उन्हें आम आदमी बन कर ही पार्टी ज्वाइन करनी होगी। छोटेपुर ने संकेत दिए कि खैहरा बहुत जल्द आप में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों के बहुत से लोग उनके संपर्क में हैं। इनमें ऐसे लोग हैं, जिन्हें पार्टियों द्वारा नजर अंदाज किया गया है, लेकिन आप की स्पष्ट लाइन है कि अपराधी, भ्रष्टाचारी और चरित्रहीन लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा।

पार्टी की छन्नी ऐसी है कि बेहद साफ-सुथरे लोग ही इससे निकल कर पार्टी में आ सकेंगे। आने वालों को कोई पद या टिकट का वादा नहीं होगा। उन्हें आम वर्कर बन कर काम करना होगा।

बाहरी लोगों को शामिल करने का विरोध शुरू

congress leader sukhpal khaira will join 'aap' soon

कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैहरा के आम आदमी पार्टी में आने की चर्चाओं के साथ ही विरोध भी शुरू हो गया है। आप का मौजूदा कैडर नहीं चाहता कि दूसरी पार्टियों के लोगों को शामिल किया जाए।

शनिवार को मोहाली में खुले नए दफ्तर में सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने सभी जिला कन्वीनरों के साथ मीटिंग की, जिसमें लोगों ने यह कहा कि जो नेता आप में आ रहे हैं, उनके साथ वोट बैंक नहीं है।

हमें ऐसे नेताओं को शामिल ही नहीं करना चाहिए। अगर किसी को शामिल भी किया जाए तो वह आम वर्कर बनकर ही काम करे। छोटेपुर को यह कहना पड़ा कि कोई भी नेता शामिल करने से पहले संबंधित जिला कन्वीनर की राय जरूर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed