'आप' में शामिल होगी कांग्रेस की बड़ी 'विकेट'!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में पहले ही गुटों में बंटी कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। कांग्रेस के एक बड़े नेता साथियों सहित 'आप' में शामिल हो सकते हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुखपाल सिंह खेहरा ने माना कि आप में शामिल होने की बात चल रही है लेकिन अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
हालांकि आप के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने ऐसी चर्चा गरमाने की बात कबूली, लेकिन हाईकमान की तरफ से मिले संकेत से इंकार किया है। इस बीच सुखपाल के पार्टी में शामिल होने की चर्चा के बाद आप कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर भी उभरने लगे हैं।
पता चला है कि खेहरा अपने साथ कांग्रेस का एक कुनबा भी साथ ले जा सकते हैं। इसमें उनके खासमखास सुल्तानपुर लोधी से विधायक नवतेज सिंह चीमा सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी शामिल हो सकते हैं।
आप में शामिल होने वाले कांग्रेसियों का करेंगे विरोध
आम आदमी पार्टी के जिला कपूरथला के वर्करों ने पार्टी के जिला प्रेस सचिव यशपाल आजाद व डा. सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक करके आप में शामिल होने वाले कांग्रेसियों का विरोध करने का निर्णय लिया है।
दोनों आप नेताओं ने कहा कि आप में शामिल होने वाले कांग्रेसियों को पार्टी में किसी भी सूरत में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पूरी जानकारी भेज दी गई है।
बैठक में कुलदीप सिंह तेजी, गुरपाल सिंह बावा, प्रो. यादविंदर सिंह, हरजीत सिंह धालीवाल, बलदेव सिंह, सुखमिंदर सिंह थिंद आदि मौजूद थे।