{"_id":"60fae7a2fac772556273b966","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-said-punjab-crisis-has-been-resolved","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकमान ने माना कलह खत्म: राहुल गांधी बोले- पंजाब संकट हल हो गया, रावत ने कहा- 2022 में बनाएंगे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकमान ने माना कलह खत्म: राहुल गांधी बोले- पंजाब संकट हल हो गया, रावत ने कहा- 2022 में बनाएंगे सरकार
Fri, 23 Jul 2021 09:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:36 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस में कलह खत्म हो चुकी है। कांग्रेस हाईकमान ने अब यह बात मान ली है। सिद्धू की ताजपोशी के साथ ही पंजाब कांग्रेस में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। राहुल गांधी ने बयान जारी कर पंजाब संकट के हल होने की बात कही तो वहीं पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने 2022 में पंजाब और 2024 में केंद्र में सरकार बनाने का दावा कर दिया।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद शुक्रवार को संभाल लिया है। इस बीच राहुल गांधी ने पार्टी के अंदरूनी मतभेदों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पंजाब में मचे सियासी संकट पर राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब कांग्रेस का विवाद हल हो गया है। नई दिल्ली में संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि ‘पंजाब संकट हल हो गया है।’
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिह, पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, सांसद प्रताप सिंह बाजवा, परनीत कौर, राजिंदर कौर भट्ठल, लाल सिंह, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण, हरविंदर पाल सिंह हंसपाल, महिंदर सिंह केपी, कुलजीत सिंह नागरा, सुखजिंदर सिंह रंधावा की मौजूदगी में नवजोत सिद्धू ने पदभार संभाल लिया।
विज्ञापन
अगर अब भी किसी को कोई नाराजगी हुई तो मुझे बताना: हरीश रावत
लंबे अरसे तक चले पंजाब कांग्रेस के विवाद को नवजोत सिद्धू की ताजपोशी के साथ ही पार्टी हाईकमान ने समाप्त मान लिया है। हालांकि शुक्रवार को भी सिद्धू और कैप्टन के बीच तल्खी भरी दूरियां और सांसद प्रताप बाजवा समेत कई नेताओं को नजरअंदाज किए जाने के मुद्दे सुलगते रहे। इस दौरान अपने भाषण में पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि बड़ी मुश्किल से कांग्रेस फिर से एक हुई है।
विज्ञापन
अब अगर किसी भी मंत्री, विधायक को कोई नाराजगी है तो वे मेरे पास आकर बात करें, मैं उसे सुलझाने की पूरी कोशिश करूंगा। नहीं तो राहुल गांधी कहेंगे कि आपकी कोई जरूरत नहीं है। रावत ने कहा कि किसी को कोई गिला-शिकवा हो तो वे जरूरत पड़ने पर उसका पक्ष हाईकमान के सामने रखेंगे लेकिन इस तरह अपनी नाराजगी खुले तौर पर इजहार न की जाए, जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़े। रावत ने कहा कि सिद्धू और कैप्टन अब मिलकर 2022 में पंजाब में सरकार बनाएंगे और 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।