फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Leader Pargat Singh raised question on transfer of SSP Dhruman Nimble

पंजाब: एसएसपी ध्रुमन निंबले के तबादले पर घिरी भगवंत मान सरकार, परगट सिंह ने उठाए सवाल

Sat, 02 Apr 2022 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 02:13 PM IST
सार

गुरुवार को पंजाब में 13 जिलों के एसएसपी और 11 आईएएस सहित छह जिलों के डीसी को बदल दिया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर हरजीत सिंह को मोहाली से हटाकर गुरदासपुर एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
Congress Leader Pargat Singh raised question on transfer of SSP Dhruman Nimble
परगट सिंह। - फोटो : twitter @PargatSOfficial

विस्तार

होशियारपुर में तैनात आईपीएस अधिकारी ध्रुमन निंबले के तबादले को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की तीखी आलोचना की है। सरकार ने निंबले को होशियारपुर से बदलकर मुक्तसर में एसएसपी लगा दिया है, जबकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने होशियारपुर में रेत खड्डों से जुड़े गुंडा टैक्स रैकेट को पकड़ा था और उनसे 1.53 करोड़ रुपये की रिकवरी भी हुई थी। परगट और प्रताप बाजवा ने सरकार को निशाने पर लिया है। विपक्ष ने हमला बोलते हुए कहा है कि अवैध खनन रोकने वालों को आप सरकार इनाम दे रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर सरकार के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा- जिस अफसर ने माइनिंग माफिया के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत दिखाई, उसे पांच दिन में ही बदल दिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका उत्साह बढ़ाने की जगह ट्रांसफर कर दिया। उम्मीद है, यह बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक प्रताप बाजवा ने भी सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि यह चौंकाने वाला फैसला है कि 1.53 करोड़ रुपये की रिकवरी करवाते हुए रेत माफिया से जुड़े गैंग को पकड़ने वाले होशियारपुर के एसएसपी का तबादला कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के बदलाव यह तरीका है कि अफसरों को इनाम में तबादला दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान सरकार के फैसले का बचाव करते हुए निंबले के तबादले को रुटीन कार्यवाही बताया है। आप नेता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि इसे विशेष नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि केवल होशियारपुर ही नहीं मोहाली और पटियाला के एसएसपी भी बदले गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार का रुटीन प्रशासनिक फेरबदल है। इसे राजनीति से जोड़कर सवाल न उठाए जाएं। 

आठ साल में 18 ट्रांसफर

उल्लेखनीय है कि 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुमन निंबले अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान बीते 8 साल में 18 बार ट्रांसफर किए जा चुके हैं। अवैध रेत खनन के मामलों में उन्होंने 100 से ज्यादा केस दर्ज किए हैं। तरनतारन, मोगा और होशियारपुर में एसएसपी के पद पर रहते हुए उन्होंने रेत माफिया पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभाई। हाल ही में उन्होंने गुंडा टैक्स जमा करने वाले गैंग को पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed