फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Leader Kumari Selja reaction on Haryana assembly election result 2024

Haryana Election: हार पर बोलीं कुमारी सैलजा, इशारों में मारा ताना-कहां हम 60 सीटों की बात कर रहे थे और कहां...

Tue, 08 Oct 2024 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Oct 2024 04:46 PM IST
सार

सांसद कुमारी सैलजा कांग्रेस में सीएम पद के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। एक अभद्र टिप्पणी के कारण वे प्रचार के दाैरान लगभग 12 दिन मैदान से दूर रहीं थीं। बाद में राहुल गांधी के साथ उन्होंने मंच साझा किया था। 

विज्ञापन
Congress Leader Kumari Selja reaction on Haryana assembly election result 2024
कुमारी सैलजा - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस हार की तरफ बढ़ रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर सांसद और सीएम पद की प्रबल दावेदार कुमारी सैलजा की पहली प्रतिक्रिया आई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कुछ तो गड़बड़ हुई है। कहां तो हम 60 सीटों की बात कर रहे थे और कहां जीत के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कई सीटें जीती हैं और कई सीटों पर आगे चल रही है। लेकिन, उन्हें अपडेट नहीं किया गया है, कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है। मैं अपने सभी साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे डटे रहें, हमें बहुमत मिल रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया था। रणनीति के तहत बिना चेहरे के ही चुनाव लड़ा गया। हालांकि, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले दो बार सीएम रह चुके हैं और तीसरी बार के लिए भी मजबूत दावेदार थे। कुमारी सैलजा मतदान से पहले ही सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुकी थीं। सैलजा ने कहा था कि अगर कांग्रेस जीतती है तो सीएम का चयन पार्टी हाईकमान करेगा, लेकिन उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वह एक वरिष्ठ नेता हैं और उनका वजन इतना है कि उन्हें शीर्ष पद के लिए सबसे आगे माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed