{"_id":"5f33d44433cfccc3f890e94434a43606","slug":"congress-government-would-have-dropped-today-kanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा सरकार पर कांडा ने दिए सनसनीखेज बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा सरकार पर कांडा ने दिए सनसनीखेज बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 10 Jun 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने ललकार भरते हुए कहा कि वे चाहें तो आज ही हरियाणा सरकार गिरा सकते हैं। मगर वे ऐसा कर अपने सिर बदनामी नहीं लेना चाहते।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि उनके संपर्क में कांग्रेस के कुछ मंत्री और विधायक हैं। मगर वे उनका नाम नहीं बताना चाहते। जब उनसे ऐसे विधायकों की संख्या पूछी तो उन्होंने संख्या भी बताने से इनकार कर दिया। वे सोमवार सुबह यहां एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।
विज्ञापन
कांडा ने कहा कि उनकी पार्टी घोषित हुए एक महीना और सात दिन हुए हैं। मिस्ड काल के जरिए दो लाख और व्यक्तिगत संपर्क अभियान के तहत चार लाख लोगों ने उनकी पार्टी की सदस्यता ली है।
विज्ञापन
यह अभियान जारी है। उन्होंने आरोप दोहराते हुए कहा कि सूबे की कांग्रेस सरकार न केवल मंत्रियों के फोन टैप करवा रही है बल्कि सभी विधायकों और पत्रकारों के फोन भी टैप करवा रही है। कुछ नेताओं के पीछे तो सीआईडी भी लगी हुई है।
कांडा ने कहा कि जब वे गृह राज्यमंत्री थे, तब उन्होंने सीएम हुड्डा से फोन टैप करने की शिकायत की थी, मगर उन्होंने इनकार कर दिया था। उन्होंने फोन टैप करने का कारण बताते हुए कहा कि जो बात उनकी पत्नी या भाई के बीच फोन पर हुई थी, वही बात एक अफसर ने उन्हें बता दी थी। ऐसा फोन टैप किए बिना संभव नहीं है।
अकेले 90 सीटों पर लड़ेंगे, विनोद शर्मा का आशीर्वाद है
गोपाल कांडा ने घोषणा की कि उनकी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के पार्टी में शामिल होने के सवाल पर कांडा ने कहा कि वे उनकी पार्टी में शामिल नहीं हैं, मगर उन्होंने आशीर्वाद दिया हुआ है।
उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में अफसरशाही हावी है और सीएम अफसरों पर नकेल डालने का ढोंग कर रहे हैं। अगर समय रहते अफसरशाही को नियंत्रित किया होता तो आज प्रदेश का नक्शा कुछ और होता। उन्होंने कहा कि वे जुलाई में जींद में रैली करेंगे।
उनकी पार्टी सबसे पहले अपने कुछ उम्मीदवार घोषित करेगी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। उन्होंने दावा किया कि सरकार जो भर्ती कर रही है, वह पूरी नहीं होगी। इस अवसर पर अपनी पार्टी के प्रचार के लिए उन्होंने गीतों की सीडी जारी की। कहा कि उनकी पार्टी को पतंग चुनाव चिह्न मिला है। उनके साथ अशोक बुवानीवाला भी थे।