फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Congress for farmers big announcement, captain repeated his promise

किसानों के लिए कांग्रेस का बड़ा एलान, कैप्टन ने फिर दोहराया अपना वादा

Mon, 07 Nov 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Nov 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Congress for farmers big announcement, captain repeated his promise
captain amrinder singh - फोटो : amar ujala

प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार किसानों से अपना वादा दोहराते हुए कहा है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनका सारा कर्ज माफ किया जाएगा। साथ ही आढ़तियों से भी वादा किया है कि उनके हितों की रक्षा की जाएगी।

विज्ञापन


कैप्टन ने स्पष्ट किया कि पार्टी की कर्ज माफी स्कीम में सभी किसानों को कवर किया जाएगा, जोकि पिछले दिनों किसान यात्रा के रूप में किसानों तक पहुंचने के लिए शुरू की गई थी। उन्होंने किसानों से कहा कि उन्हें कर्ज के बारे में कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि किसानों ने काफी कर्ज आढ़तियों से भी ले रखा है। उसका हल निकालने के लिए ऐसी नीति बनाई जाएगी जिससे किसानों और आढ़तियों, दोनों पर ही कर्ज का बोझ नहीं पड़ेगा। पर ज्यादा लोन राष्ट्रीयकृत और कॉपरेटिव बैंकों से लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन ने किया आढ़तियों से वादा

Congress for farmers big announcement, captain repeated his promise
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों पर करीब 35 हजार करोड़ का खेतीबाड़ी कर्ज है। जोकि राज्य ही नहीं, केंद्र सरकार के लिए भी चिंता का विषय है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जिस तरह इंडस्ट्री का कर्ज माफ किया गया है, उसी तरह देश भर में किसानों का कर्ज भी माफ कर दिया जाए।

 केंद्र सरकार ने तेल सब्सिडी से तीन लाख करोड़ रुपये बचाए हैं। इसमें से कुछ हिस्सा किसानों का कर्ज माफ करने को दिया जा सकता है। ताकि उन्हें आत्महत्याओं से बचाया जा सके। कैप्टन ने कहा कि केंद्र सरकार ने इंडस्ट्री का 2014 और 2015 का 1.1 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। 

लेकिन को बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की कर्ज माफी मुहिम को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर कर्ज माफी के लिए वचनबद्ध है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान भी चलाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो कमेटी आढ़तियों से भी सुझाव ले रही है, ताकि उनकी समस्याएं भी हल की जा सकें। कमेटी के चेयरपर्सन और को-चेयरपर्सन ने शनिवार को लुधियाना में आढ़तियों के साथ मीटिंग की है। उन्हें भरोसा दिया है कि कर्ज माफी में आढ़तियों के हितों का नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed