फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress expels former MLA Surjit Singh Dhiman from the party

पंजाब: सिद्धू समर्थक पूर्व विधायक सुरजीत सिंह धीमान पर गिरी गाज, पार्टी से निष्कासित, प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग पर साधा था निशाना

Sun, 10 Apr 2022 07:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Apr 2022 07:26 PM IST
सार

पत्र के अनुसार सुरजीत सिंह धीमान को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

विज्ञापन
Congress expels former MLA Surjit Singh Dhiman from the party
कांग्रेस ने सुरजीत सिंह धीमान को पार्टी से निकाला। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एक्शन में दिख रहे हैं। उन्होंने नियुक्ति के दूसरे दिन ही रविवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर मालवा के पूर्व विधायक सुरजीत सिंह धीमान को निष्कासित कर दिया। निष्कासित सुरजीत सिंह धीमान मालवा क्षेत्र के प्रमुख नेता हैं। पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने वड़िंग की कार्रवाई का पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अपनी नियुक्ति के अगले ही दिन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने रविवार को पूर्व विधायक सुरजीत सिंह धीमान को पार्टी की मूल सदस्यता से निष्कासित कर दिया। यह कार्रवाई सीधे राजा वड़िंग ने की है। हैरानी की बात यह है कि निष्कासन से पहले धीमान को पार्टी की ओर से कोई नोटिस तक नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई कार्रवाई का पत्र पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने जारी किया है। पत्र के अनुसार सुरजीत सिंह धीमान को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया है। सुरजीत सिंह धीमान मालवा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता हैं। वह मालवा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले थे धीमान
पूर्व विधायक धीमान ने सिद्धू के समर्थन में हाईकमान के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पद पर राजा वड़िंग की घोषणा के बाद बयान दिया था कि राजा वड़िंग वही इंसान है, जिनका नाम ड्रग मामले व पैसों के लेनदेन में आने के बाद बादल परिवार के सामने झुक गए थे। वह मौका परस्त और भ्रष्टाचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed