{"_id":"61dd5639cf873579c740215d","slug":"congress-constitutes-manifesto-committee-and-campaign-committee-of-punjab-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी मोड पर कांग्रेस: कैंपेन व मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्य नियुक्त, मंत्रियों और विधायकों को दी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी मोड पर कांग्रेस: कैंपेन व मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्य नियुक्त, मंत्रियों और विधायकों को दी जगह
Tue, 11 Jan 2022 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 Jan 2022 03:35 PM IST
सार
चुनाव घोषणापत्र कमेटी की कमान सांसद प्रताप सिंह बाजवा को सौंपी गई थी। अब डॉ. अमर सिंह को इस कमेटी का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिकट को लेकर पार्टी में होने वाली बगावत पर घबराई कांग्रेस ने कैंपेन और मैनिफेस्टो कमेटी के जरिये मंत्रियों और विधायकों को साधने की कोशिश की है। पार्टी आलाकमान ने दोनों कमेटियों में सदस्यों के रूप में कई मंत्री और विधायकों को शामिल किया है। साथ ही सांसद रवनीत बिट्टू को कैंपेन कमेटी का और प्रताप सिंह बाजवा को मैनिफेस्टो कमेटी का संयोजक नियुक्त किया है। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल मैनिफेस्टो कमेटी को सह प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
एक महीने पहले कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव के लिए कैंपेन और मैनिफेस्टो कमेटियों के गठन की घोषणा की थी। अब इन कमेटियों के जरिये टिकट बंटवारे को लेकर होने वाली पार्टी में बगावत को टालने के लिए आलाकमान ने प्रयोग किया है। मैनिफेस्टो कमेटी की कमान सांसद प्रताप सिंह बाजवा के पास है।
विज्ञापन
अब संयोजक के रूप में डॉ. अमर सिंह को नई नियुक्ति दी गई है। वहीं, वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को सह प्रभारी बनाया गया है। कमेटी के सदस्यों में कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी, राणा गुरजीत सिंह, जयवीर शेरगिल, ले. ज. जेएस धालीवाल, राहुल आहूजा, एलेक्स पी सुनील, सुरिंदर कुमार डावर, हरदियाल कंबोज, सुशील कुमार रिंकू, जसलीन सेठी, अशोक चौधरी, अमित विज, केके अग्रवाल, रमन सुब्रह्मण्यम, मंजू बंसल, विजय कालरा, सुरजीत सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ की अध्यक्षता वाली कैंपेन कमेटी में रवनीत सिंह बिट्टू को संयोजक और अमरप्रीत सिंह लाली को कमेटी का सहप्रभारी बनाया गया है। कमेटी के नए सदस्यों के रूप में कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, श्याम सुंदर अरोड़ा, राजकुमार वेरका, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, परगट सिंह, राजिंदर बेरी, योगेंद्र पाल ढींगरा, जुगल किशोर शर्मा, केके बावा, हरदीप सिंह किंगड़ा, इमेन्युल रहमत मसीह, नवजोत दहिया, जत्थेदार चरण सिंह, देवेंद्र सिंह गरचा, गुलाम हुसैन, बलबीर सिद्धू, संदीप संधू, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, दुर्लभ सिंह और समरत ढींगरा के नाम शामिल हैं।
2017 में मनमोहन सिंह ने बनवाया था मैनिफेस्टो
2017 में कांग्रेस हाईकमान के कहने पर पंजाब के लिए चुनाव मैनिफेस्टो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बनाया था लेकिन इस बार प्रदेश के नेता ही मैनिफेस्टो को लेकर पसोपेश में हैं और पार्टी का चुनाव प्रचार भी शुरू नहीं हो सका है। फिलहाल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से जनता के लिए विभिन्न घोषणाएं करते हुए पार्टी के लिए माहौल बनाया जा रहा है।