फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Committee hold first meeting to resolve dispute between party leaders in Punjab

पंजाब कांग्रेस का मसला: नाराज विधायकों को दिल्ली बुलाकर बात करेगी कमेटी, चंडीगढ़ में कई विधायकों ने की बैठक

Sun, 30 May 2021 10:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 May 2021 10:54 AM IST
सार

दिल्ली में शनिवार को पंजाब में नेताओं के बीच चल रहे मतभेद को खत्म करने के लिए गठित कमेटी ने पहली बैठक की। कमेटी के सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे, जयप्रकाश और हरीश रावत ने पंजाब कांग्रेस में मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उधर, कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज खेमे ने चंडीगढ़ में बैठक की।

विज्ञापन
Congress Committee hold first meeting to resolve dispute between party leaders in Punjab
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ उठ रहे बगावती स्वर और पार्टी के घमासान को समझने के लिए गठित तीन सदस्यों की कमेटी विधायकों को दिल्ली बुलाकर बात करेगी। कमेटी बाद में मुख्यमंत्री से भी बात करेगी।

विज्ञापन


कमेटी के सदस्य सोमवार से विधायकों के विचार जानेंगे। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश अग्रवाल और राज्य के प्रभारी महासचिव हरीश रावत की तीन सदस्यों वाली कमेटी ने शनिवार को पहली बैठक कर समाधान निकालने का खाका तैयार किया। 
विज्ञापन


उधर, कैप्टन से नाराज गुट में शामिल कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक परगट सिंह, मदनलाल जलालपुर, संगत सिंह गिलजियां, कुलबीर सिंह जीरा ने चंडीगढ़ में बैठक की। रंधावा के रिश्तेदार के आवास पर हुई इस बैठक की सियासी गलियारों में चर्चा है कि तीन सदस्यीय कमेटी के पंजाब दौरे के दौरान नाराज नेताओं की एकजुटता का प्रदर्शन करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में हुई कमेटी की बैठक में खड़गे और जयप्रकाश ने हरीश रावत से पंजाब कांग्रेस की मौजूदा वस्तुस्थिति की जानकारी ली। कैप्टन अमरिंदर सिंह और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद के मूल कारणों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी ने चंडीगढ़ का दौरा करने का भी फैसला लिया है। 

कमेटी पंजाब कांग्रेस के नाराज विधायकों और मंत्रियों से एक-एक कर मुलाकात करेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के साथ भी अलग से बैठक की जाएगी। वहीं, नाराज खेमा साबित करना चाहता है कि वह पार्टी के बगावती नेता नहीं हैं, बल्कि अहम मुद्दों पर अपनी बात रखने की स्वतंत्रता चाहते हैं। इसके अलावा अपनी सरकार के कामकाज पर नजर रखना चाहते हैं ताकि आगामी चुनाव में पार्टी मजबूती से आगे बढ़ सके।

पंजाब से किसी नेता को नहीं बुलाया
पार्टी के भीतर उपजे विवाद को जल्द हल कर जनता से किए वादों पर ध्यान देना जरूरी है। चुनाव अब काफी नजदीक हैं और जनता को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। नई दिल्ली में चल रही बैठक में पंजाब से किसी नेता को नहीं बुलाया गया है। कमेटी के सदस्य कब पंजाब आएंगे, ऐसी भी कोई जानकारी नहीं है। - मदनलाल जलालपुर।

मसले को जल्द ही सुलझा लेंगे
सभी बड़ी पार्टियों में आपसी मतभेद चलते रहते हैं। कोई ऐसी समस्या नहीं है, जिसका हल न हो। लोकतंत्र की यह सबसे बड़ी खूबी है कि बैठो, बात करो और फैसले ले लो। पार्टी का भी कोई बड़ा मसला नहीं है और इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। कमेटी ने तय किया है कि राज्य के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाकर उनके विचार जानेगी। राज्य का अन्य कोई नेता भी अपने विचार कमेटी के सामने रख सकता है। - जेपी अग्रवाल, कमेटी सदस्य।

पार्टी को व्यवस्थित करके ही चुनाव में उतरेंगे
पार्टी ने सीनियर नेताओं की कमेटी बना दी है। कमेटी जल्द समाधान निकालेगी। इतना तय है कि पार्टी को व्यवस्थित करके चुनाव में उतरेंगे। पंजाब में हमारी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है और बहुत अच्छा काम कर रही है। हमें अच्छे नतीजों की पूरी उम्मीद है।- हरीश रावत, कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed