{"_id":"5d4bc8718ebc3e6cb713d2f1","slug":"congress-bhupinder-singh-hooda-rally-for-haryana-assembly-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी अध्यक्ष को एक बार फिर अपनी ताकत दिखाएंगे भूपेंद्र हुड्डा, 18 अगस्त को करेंगे चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी अध्यक्ष को एक बार फिर अपनी ताकत दिखाएंगे भूपेंद्र हुड्डा, 18 अगस्त को करेंगे चुनावी शंखनाद
Thu, 08 Aug 2019 12:30 PM IST
खुशबू गोयल
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
भूपिंदर सिंह हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में चल रही शह और मात की राजनीति के बीच पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 18 अगस्त को नई इबारत लिखेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के बाद उन्होंने 18 अगस्त की रोहतक में होने वाली रैली के लिए नारा भी तय कर दिया है। इस रैली मे यह नारा दिया जाएगा कि ‘खट्टर सरकार एक धोखा है, हरियाणा को बचाने का एक मौका है’। इस नारे के साथ ही हुड्डा हरियाणा में चुनावी शंखनाद करेंगे। रैली में कोई भी केंद्र का बड़ा नेता नहीं आएगा। हुडडा समर्थित विधायकों और सांसदों के अलावा पूर्व विधायक और पूर्व सांसद यहां होंगे।
ऐसे में हुड्डा खेमे को यह उम्मीद है कि दिल्ली में 10 अगस्त को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय मुद्दों पर निर्णय होने के बाद हरियाणा का मुद्दा भी चर्चा में आएगा। हुडडा का कहना है कि उनके विधायकों की ओर से हरियाणा में नेतृत्व को लेकर प्रस्ताव पहले ही दिया जा चुका है। अब अंतिम निर्ण आलाकमान को लेना होगा। बहरहाल ऊपर से निर्णय हो न हो। हरियाणा की जनता अपना निर्णय आगामी 18 अगस्त को रोहतक में सुना देगी।
रैली में भीड़ जुटाने में माहिर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दावा है कि रोहतक रैली में गोहाना रैली से अधिक भीड़ होगी। हरियाणा की जनता को अब यह पता चल चुका है कि भाजपा सरकार में दम नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव में क्षदम राष्ट्रवाद और मोदी लहर ने हरियाणा में दस सीटें दिलवा दी, लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा को यह साबित करना होगा कि वे अपने काम के दम पर वोट हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए बैठकों का दौर शुरू:
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा सत्र के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा शुरू कर दिया है। उनका मानना है कि संगठन न होने से नुकसान होता है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को जोड़े रखना आवश्यक है। 18 अगस्त की रैली से पहले वे कई दौर की पब्लिक मीटिंग कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।