फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Compromise between cricketer Yuvraj Singh's brother and wife

क्रिकेटर युवराज सिंह के भाई और पत्नी में हुआ समझौता

Thu, 25 Jul 2019 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Compromise between cricketer Yuvraj Singh's brother and wife
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेटर युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह और उसकी पत्नी आकांक्षा शर्मा के केस में बुधवार को दोनों पक्ष की ओर से जज वरुण नागपाल की अदालत में कम्प्रोमाइज डीड दायर की गई। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दायर केस वापस लेने की शर्तों पर 48 लाख रुपये में समझौता कर लिया है। 23 अगस्त को इस पर फैसला सुनाया जाएगा।

बता दें कि 5 साल से यह केस चल रहा है। इस केस में युवराज सिंह की मां शबनम पर भी आकांक्षा शर्मा ने केस दायर किया हुआ है। युवराज सिंह की मां ने भी आकांक्षा शर्मा पर क्रिमिनल मानहानि के दो अलग-अलग केस दायर किए थे। 
विज्ञापन


पहले केस में शबनम ने आकांक्षा शर्मा पर रिललिटी टीवी शो बिग बॉस में जानबूझकर उनके परिवार को बदनाम को का आरोप लगाया था। इसके अलावा शबनम ने दो करोड़ रुपये की मानहानि का भी केस उनके खिलाफ दायर किया था। दोनों पक्षों में कुल चार केस में समझौता हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 2014 में युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह और आकांक्षा शर्मा की शादी हुई थी। बाद में किन्हीं वजहों से दोनों अलग हो गए। उसके बाद मई वर्ष 2015 में जोरावर सिंह ने तलाक के लिए केस फाइल कर दिया था, जिसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा है। 


बुधवार को दायर कम्प्रोमाइज डीड में यह तय हुआ है कि दोनों पक्ष को एक दूसरे पर दायर किए हुए केस वापस लेंगे और जोरावर सिंह आकांक्षा शर्मा को 48 लाख रुपये देंगे। उधर, आकांक्षा शर्मा ने भी जोरावर सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस फाइल किया हुआ है। इस पर 30 जुलाई 2019 को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed