फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   complaint on twitter to railway minister suresh prabhu, TTE hari singh suspended

रेलमंत्री को ट्वीट करते ही मिनटों में दिखा असर, TTE सस्पेंड

Thu, 26 May 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला शहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला शहर Updated Thu, 26 May 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
complaint on twitter to railway minister suresh prabhu, TTE hari singh suspended
रेलमंत्री सुरेश प्रभु - फोटो : Getty
एक ट्वीट ने टीटीई को सस्पेंड करा दिया। अगर आपको भी रेलवे से कोई दिक्कत है तो तुरंत ट्वीट कीजिए। ऐसा ही एक मामला हुआ अंबाला रेलवे स्टेशन पर। लोगों ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर टीटीई की शिकायत की तो कुछ ही मिनट में असर दिख गया। उन्होंने टीटीई को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


उज्जैन से जम्मू जाने वाली मालवा ट्रेन के यात्रियों से टीटीई हरी सिंह ने बदसलूकी की। यात्रियों ने स्टेशन अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उसके बाद एक यात्री ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर पर शिकायत कर दी। कुछ ही देर में ट्वीट पर ही जवाब आ गया।
विज्ञापन


मंत्री प्रभु ने टीटीई को सस्पेंड करने का आदेश दिया और रेल अधिकारी को यह ट्वीट दिखाने को कहा। अधिकारी ने ट्वीट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए लुधियाना निवासी टीटीई हरी सिंह को सस्पेंड करके विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed